फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: महंगी और लग्जरी कारों के शौकीन हैं ये सितारे, इस सुपरस्टार के पास है सबसे महंगी कार

Mon, 08 Apr 2024 07:58 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सितारे अपनी महंगी और शानदार लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते है, जिनमें उनकी लग्जरी शौक चार चांद लगाते हैं। बॉलीवुड के कई सितारों को महंगी और लग्जरी कारों का भी शौक है, चलिए आपको बताते हैं। किस सितारे के पास कौन सी और कितनी महंगी कार है।
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram
लिस्ट में पहला नाम कार्तिक आर्यन का है, कार्तिक को महंगी और लग्जरी कारों का खूब शौक है। कार्तिक ने हाल ही में भारत में पहली मैक्लारेन जीटी कार खरीदी थी, जिसकी कीमत 3.73 करोड़ रुपये थी। इसके बाद कार्तिक ने छह करोड़ की कीमत वाली रेंज रोवर एसयूवी खरीदी है।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
लिस्ट में अगला नाम अजय देवगन का है, अजय के पास कई लग्जरी और महंगी कारों का कलेक्शन है। उनके पास सबसे महंगी कार रॉल्स रॉयस कलिनन है। इस कार की कीमत 7 करोड़ रुपये है, जो अपने शानदार डिजाइन और पावरफुल इंजन के लिए मशहूर है।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अमिताभ बच्चन के पास 10 करोड़ की कीमत वाली मर्सिडीज बेंज एस600 है। इसके अलावा बिग बी की कार कलेक्शन में 8 करोड़ से ज्यादा क कीमत वाली रॉल्स रॉयस भी है।
Prabhas Next Film: 'सीता रामम' के निर्देशक के कंधों पर प्रभास की अगली फिल्म की कमान, कब शुरू होगी शूटिंग? जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इंडस्ट्री में सबसे महंगी कार शाहरुख खान के पास है। रॉल्स रॉयस कार के फैन किंग खान के पास बेहतरीन लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। जिसमें मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी गाड़ियां शामिल हैं, लेकिन शाहरुख के पास सबसे महंगी कार बुगाती वेरॉन कार है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है।
Kangana Ranaut: आखिरकार कंगना ने क्यों बनाई इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी'? अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें