बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी हेलेना ल्यूक का रविवार को निधन हो गया। आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा की कई मशहूर फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री कौन थीं?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने इसकी सूचना अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मिथुन और हेलेना की शादी महज चार महीने ही चल पाई थी। हेलेना ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय भी किया था, वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘मर्द’ में भी नजर आ चुकी हैं। आइए जानते हैं कौन थीं हेलेन?
पहली नजर में हेलेना को दिल दे बैठे थे मिथुन
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अभिनेत्री सारिका से ब्रेकअप के बाद हेलेना से मिले। कहा जाता है दोनों एक दूसरे को देखते ही दिल हार बैठे थे। दोनों ने वर्ष 1979 में शादी कर ली, हालांकि, उनकी शादी महज चार महीने चली। इसके बाद दोनों ने अपना रास्ता अलग कर लिया।
4 of 5
हेलेना ल्यूक
- फोटो : फेसबुक-helena.luke.5
एयरलाइंस में भी किया काम
सिनेमा की दुनिया की मशहूर मॉडल और अभिनेत्री हेलेना ल्यूक एयरलाइंस में भी काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने डेल्टा एयरलाइंस में भी काम किया था।
शादी टूटने पर कही थी ये बात
मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के बाद हेलेना ल्यूक ने 'स्टारडस्ट' मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में चौंकाने वाले दावे किए थे। उन्होंने कहा था, 'मेरी ये चार महीने के शादी अब एक धुंधला सपना बन गई है। काश ये शादी होती ही नहीं। मिथुन ने ही मेरा ब्रेनवॉश किया था और मुझे विश्वास दिलाया कि वही मेरे लिए बने हैं और मेरे हमसफर हैं। इसमें वह सफल भी हो गए।' Rani Chatterjee: भोजपुरी इंडस्ट्री में रानी चटर्जी को हुए 21 साल, इस डेब्यू फिल्म से रातोंरात बन गईं सुपरस्टार