फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helena Luke: बिग बी की 'मर्द' में 'ब्रिटिश रानी' के किरदार से लोकप्रिय हुईं हेलेना, आज भी मशहूर है ये डायलॉग

Mon, 04 Nov 2024 01:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mard Film: हेलेना अपनी खूबसूरती के लिए जितनी जानी जाती थीं, उतना ही अपने अभिनय के लिए भी मशहूर थीं।  अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म " मर्द " (1985) में ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाने के लिए हेलेना को काफी प्रशंसा और लोकप्रियता भी मिली थी।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म मर्द - फोटो : एक्स
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हेलेना का निधन अमेरिका में हुआ। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हेलेना अपनी खूबसूरती के लिए जितनी जानी जाती थीं, उतना ही अपने अभिनय के लिए भी मशहूर थीं।  अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म " मर्द " (1985) में ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाने के लिए हेलेना को काफी प्रशंसा और लोकप्रियता भी मिली थी।
विज्ञापन

2 of 5
हेलेना ल्यूक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म मर्द में निभाया था यह किरदार
हेलेना मनमोहन देसाई की ब्लॉकबस्टर मसाला फिल्म 'मर्द' में एक ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाई थी। उनका किरदार, लेडी हेलेन, पहले आजाद सिंह (दारा सिंह) और फिर उसके बेटे राजू/मर्द तांगेवाला (अमिताभ बच्चन) को बचाती है। फिल्म में अमिताभ का डायलॉग, "आज पता चला, सब गोरों का दिल काला नहीं होता मैडम" उस समय काफी मशहूर हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
हेलेना ल्यूक - फोटो : एक्स
इन फिल्मों में भी नजर आईं हेलेना
इसके अलावा हेलेना और भी कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें 'आओ प्यार करें', 'दो गुलाब' और 'साथ साथ' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, हेलेना का सफर बॉलीवुड में काफी लंबा नहीं रहा। खबरों की मानें तो अभिनेत्री सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात मॉडल-एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी। कहते हैं कि दोनों को पहली नजर में प्यार हुआ और उन्होंने शादी भी रचा ली।

4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : वीडियो ग्रैब
चार महीने में खत्म हुई शादी
 उस समय मिथुन अपने करियर के शिखर पर थे और हेलेना उनकी पहली पत्नी थीं। हालांकि, शादी जल्द ही खत्म हो गई। शादी के चार महीने बाद ही हेलेना ने तलाक मांग लिया और मिथुन ने अभिनेत्री योगिता बाली से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
तलाक को लेकर कही थी यह बात
अपने तलाक के बारे में बात करते हुए हेलेना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इस शादी से खुश नहीं थीं। मिथुन के किए गए वादों ने उनका दिमाग खराब कर दिया था। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं हुआ। हेलेना ने यह भी कहा था कि वह दोबारा कभी मिथुन के पास नहीं जाएंगी। बता दें कि हेलेना वर्षों से न्यूयॉर्क में रह रही थीं और डेल्टा एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम कर रही थीं।

Sunny Leone: सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने दूसरी बार रचाई शादी, बच्चों के सामने दोहराईं जीने-मरने की कसमें!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें