Welcome To The Jungle Box Office Collection: 26 जून को रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में ठीक ठाक कमाई कर रही है। कमाई के मामले में इसने अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'भूत बंगला' का रिकॉर्ड तोड़ा है।
अक्षय कुमार समेत कई कलाकारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत के बाद इसने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट आई। जानिए फिल्म ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
'वेलकम टू द जंगल' का कुल कलेक्शन
आज खबर लिखे जाने तक फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 84.70 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित कई कलाकार हैं।
रिलीज से पहले फिल्म ने पेड प्रिव्यू में 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
पहले दिन इसने 15.25 करोड़ रुपये से खाता खोला।
दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमाए।
तीसरे दिन रविवार को इसने सबसे ज्यादा 24.75 करोड़ रुपये कमाए।
चौथे दिन इसने 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
पांचवें दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
4 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड
'वेलकम टू द जंगल' जहां भारत में अब ठीक-ठाक कमाई कर रही है। वहीं दुनियाभर में भी इसका जलवा बरकरार है। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 120.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये है। इस तरह से देखें तो फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
अक्षय कुमार की पिछली फिल्म से मुकाबला
'वेलकम टू द जंगल' से पहले अक्षय कुमार फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आए थे। इस फिल्म ने छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। छह दिनों में इसने कुल 78.90 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से देखें तो फिल्म 'वेलकम दू द जंगल' अक्षय कुमार की पिछली फिल्म से अच्छा कलेक्शन कर रही है।