बॉलीवुड की दुनिया के अलावा ओटीटी पर भी प्यार, धोखा और बदले की कहानियां लोग देखना पसंद करते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही सीरीज के बारे में, जिन्हें आप भी देखना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
प्यार, धोखे और बदले की वेब सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
प्यार, धोखा, इंतकाम ये सब फिल्मों में बड़े ही दिलचस्प तरीके से दिखाया जाता है और लोग देखना भी पसंद करते हैं। ऐसी ही कहानियों पर आधारित कुछ वेब सीरीज हैं, जिन्हें ओटीटी पर देखना प्रशंसक पसंद करते हैं। ठुकरा के मेरा प्यार एक ऐसी ही वेब सीरीज है जो जल्द ओटीटी पर आने वाली है। आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
वेब सीरीज
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
माया
माया सीरीज का डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया। इस वेब सीरीज के लिए शमा सिकंदर को तारीफ मिली है। शमा सिकंदर के किरदार के आस पास ही ये सीरीज घूमती है। इसमें वे विवाहित महिला का किरदार निभा रही हैं, अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी दूसरे शादीशुदा मर्द के साथ संबंध रखती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
वेब सीरीज
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
बेवफा सी वफा
वेब सीरीज बेवफा सी वफा की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को दिखाती है। इस सीरीज में अदिति वासुदेव, समीर सोनी, दीपानीता शर्मा हैं।
इट्स नॉट दैट सिंपल
ये वेब सीरीज एक आधुनिक हाउस वाइफ की कहानी है, जो अपने विवाहित जीवन से खुश नहीं है। स्कूल फैंड के साथ रिश्ता कायम करती है। सीरीज में स्वरा भास्कर, करणवीर मेहरा, अक्षय ओबेरॉय और विवान भटेना प्रमुख किरदार में हैं।
ट्विस्टेड
ट्विस्टेड वेब सीरीज को विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया है। शादी में एक मॉडल के साथ अफेयर को दिखाया गया है। निमित खन्ना और निया सर्मा इसमें प्रमुख किरदार में हैं।
इंदौरी इश्क
इंदौरी इश्क समित कक्कड़ की निर्देशित सीरीज है। इस सीरीज उस हर छोटे शहर के लड़के की कहानी है, जो उसके बचपन के प्यार से धोखा खाता है। इस फिल्म की कहानी कुछ हटके हैं।