फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: दिव्या अग्रवाल ने सिद्धार्थ शुक्ला को 'अकड़ू' तो शहनाज को कहा 'इरिटेटिंग', सिडनाज के फैंस ने लगाई क्लास

Sat, 11 Sep 2021 09:42 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
बिग बॉस सीजन 13 के विजेता और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। ऐसे में बेहद टैलेंटेड इंसान के इस तरह अचानक चले जाने का गम किसी सदमे से कम नहीं है। दो सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद ही शहनाज बेसुध सी हैं। उनके पिता से लेकर भाई तक यह बता चुके हैं कि शहनाज इस सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। वह कुछ भी कहने-समझने की हालत में नहीं हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर दिव्या अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सिद्धार्थ शुक्ला में 'अकड़' होने की बात कह रही है। साथ ही वह शहनाज गिल को इरिटेटिंग भी बता रही है। यह वीडियो सिडनाज के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। इसके चलते अब इस वीडियो पर कमेंट के लिए दिव्या अग्रवाल को ट्रोल किया जा रहा हैं।



विज्ञापन

2 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram:
दरअसल, जब होस्ट ने सिद्धार्थ और शहनाज के बारे में पूछा तो वह अजीब सा चेहरे बनाती नजर आईं। शहनाज़ गिल पर दिव्या का ये कमेंट नेटिज़न्स को पसंद नहीं आया है इसलिए सोशल मीडिया पर #PratikIsTheOTTBoss ट्रेंड कर रहा हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर अब #SidNaaz के फैंस दिव्या को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
दिव्या अग्रवाल का ये बयान सुनकर सिडनाज के फैंस का गुस्सा भड़क गया है। जिसके बाद से ही दिव्या अग्रवाल लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। फैंस दिव्या अग्रवाल की खूब लताड़ लगा रहे हैं। 

4 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : instagram
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी में 'टिकट टू फिनाले' टास्क का दूसरा राउंड हुआ। लेकिन प्रतीक सहजपाल की एक जिद्द के कारण बिग बॉस को कड़ा फैसला लेना पड़ा और उन्होंने फैसला सुनाया कि ‘टिकट टू फिनाले’ की इस टास्क को रद्द किया जाता है। इस घोषणा के बाद दिव्या अग्रवाल का रौद्र रूप देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : instagram
बता दें कि शो के होस्ट करण जौहर भी कई बार दिव्या को फटकार लगाते नजर आ चुके हैं। इसके बाद करण पर फैंस ने पक्षपाती होने का आरोप लगाया था। लोगों का कहना है कि दिव्या घर में अच्छा खेल खेलती हैं लेकिन करण अक्सर उन पर ही निशाना साधते हैं। बता दें कि घर से अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा बाहर हो चुके हैं। अब देखना होगा कि आने वाले समय में क्या होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें