फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Netflix Series: नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध हैं ये 5 बेहतरीन सीरीज, छुट्टी के दिन बना लें देखने का प्लान

Wed, 30 Mar 2022 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नेटफ्लिक्स डब्ड वेब सीरीज - फोटो : social media
ओटीटी पर हर रोज नया कंटेंट दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मौजूद होता है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि नेटफ्लिक्स भारत का एक लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। इसके प्रशंसकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। नेटफ्लिक्स पर बहुत सी इंग्लिश सीरीज और फिल्में मौजूद हैं, जिन्होंने पहले भी लोगों का खूब मनोरंजन किया है। लेकिन अगर हम कहें कि नेटफ्लिक्स ने भारत में बढ़ती प्रशंसकों की संख्या को देखते हुए कुछ सीरीज और फिल्मों को हिंदी में डब करा दिया है, तो आपको कैसा लगेगा? बेशक बहुत अच्छा महसूस होगा। हमने नेटफ्लिक्स के कैटलॉग से उसकी हिंदी डब्ड टॉप पांच सीरीज की एक लिस्ट तैयार की, जिनकी रोमांचक कहानियां आपकी नजरें स्क्रीन से हटने ही नहीं देंगी।

 
विज्ञापन

2 of 7
द वैम्पायर डायरीज - फोटो : social media
सीरीज का नाम- द वैम्पायर डायरीज (2009)
सीजन की संख्या - आठ 
वैम्पायर से संबंधित कंटेंट आजकल बहुत पसंद किया जा रहा है और इस कंटेंट से जुड़ी हर फिल्म और सीरीज ज्यादातर हिट हो जाती है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि 'द वैम्पायर डायरीज' की फैन फॉलोइंग भी लोगों के बीच बहुत ज्यादा है। यह एक टीनएज वैम्पायर ड्रामा सीरीज है, जिसमें  ऐलीना गिल्बर्ट नाम की एक टीवएजर लड़की को 162 वर्षीय वैम्पायर स्टेफन सेल्वेटर से प्यार हो जाता है। इस आठ सीजन लंबी सीरीज में उनके जीवन में आई कठिनाइयों को बखूबी दर्शाया गया है। इसके हर सीजन में 22 एपिसोड हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
द विचर - फोटो : social media
सीरीज का नाम- द विचर (2019)
सीजन की संख्या - एक
द विचर पोलिश लेखक 'आंद्रेज सपकोव्स्की' की की शॉर्ट स्टोरीज पर आधारित है। द विचर की कहानी मेडिवल पीरियड की है। इसमें रीविया के गेराल्ट का कैरेक्टर दर्शाया गया है, जो कि खुद एक मॉन्स्टर होने के साथ मॉन्स्टर हंटर भी है। इस कहानी में गेराल्ट के साथ राजकुमारी सीरी के कैरेक्टर को भी पेश किया गया है। कहानी इन दोनों के ही इर्द गिर्द घूमती है।



 

4 of 7
लूसिफर - फोटो : social media
सीरीज का नाम- लूसिफर (2016)
सीजन की संख्या - छह
लूसिफर डीसी कॉमिक्स के कैरेक्टर पर आधारित है और नेटफ्लिक्स हिंदी डब सीरीज में से एक है, जो आपकी वॉचलिस्ट में होनी ही चाहिए। यह एक फैंटेसी सीरीज है, जिसकी कहानी लॉर्ड ऑफ हेल, लूसिफर मॉर्निंगस्टार पर केंद्रित है। वह नर्क में अपने दुखी जीवन को छोड़कर लॉस एंजिल्स चला जाता है, जहां वह अपना नाइट क्लब खोलता है। लूसिफर एक हत्या के मामले को सुलझाने में लॉस एंजिल्स पुलिस की मदद करते हुए उसे क्लो डेकर नाम की एक डिटेक्टिव से प्यार हो जाता है। 


 
विज्ञापन

5 of 7
द स्ट्रेंज थिंग्स - फोटो : social media
सीरीज का नाम- स्ट्रेंज थिंग्स (2016)
सीजन की संख्या - तीन
स्ट्रेंज थिंग्स सीरीज सबसे लोकप्रिय सीरीजों में से एक है जिसे हिंदी में डब किया गया है। इसकी कहानी 1980 के दशक में हॉकिन्स नाम के एक सुपरनैचुरल शहर में सेट की गई है। इसकी कहानी तब शुरू होती है, जब विल बायर्स नाम का एक लड़का गायब हो जाता है। एक तरफ उसकी माँ और शहर के पुलिस उसको ढूंढ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ उसके दोस्तों की एक टीम उसको खोजने निकल जाती है। 

 

 
विज्ञापन

6 of 7
द क्राउन - फोटो : social media
सीरीज का नाम- द क्राउन (2016)
सीजन की संख्या - चार
हमारी नेटफ्लिक्स हिंदी डब सीरीज की इस लिस्ट में 'द क्राउन' ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जीवन को दिखाता है। जो लोग महारानी के इतिहास और जीवन को जानने के लिए उत्सुक हैं उन्हें यह सीरीज जरूर पसंद आएगी।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
13 रिजन्स वाय - फोटो : social media
सीरीज का नाम- 13 रीजन्स वाय (2017)
सीजन की संख्या - चार
13 रीजन्स वाय 'जे अशर' के इसी नाम के एक नॉवल पर आधारित है। इसकी कहानी एक हाई स्कूल छात्र 'क्ले जेन्सेन' और उसकी मृत दोस्त हन्ना बेकर के इर्द-गिर्द घूमती है। आत्महत्या करने से पहले, हन्ना अपने पीछे 13 कैसेट का एक बॉक्स छोड़ जाती है, जिनसे उसकी मौत के कारणों का पता लगता है और उसके अपरोधियों को पकड़ने में भी मदद मिलती है। सीरीज मॉर्डन जनरेशन को प्रभावित करने वाले कई सामाजिक मुद्दों को दिखाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें