द फैमिली मैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द फैमिली मैन
किसी भी विदेशी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज को टक्कर दे सकती है द फैमिली मैन। यह वेब सीरीज एक मध्यमवर्गीय परिवार के उस शख्स के बारे में हैं, जो रहस्यमयी तरीके से एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाता है। वह आतंकरोधी दस्ते का सदस्य है। उसका काम अपने राष्ट्र को आतंक से सुरक्षित रखना है। वह राष्ट्र को सुरक्षित रखने के साथ, अपने परिवार को भी उसी तरह से जोखिमों से बचाता है। राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की बनाई इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इसमें मनोज बाजपेयी, प्रियमणि, शारिब हाशमी और श्रीकांत तिवारी आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं।