फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाताल लोक' के दूसरे सीजन पर अनुष्का ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'दूसरा सीजन आएगा बशर्ते…'

Tue, 26 May 2020 09:12 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, पाताल लोक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले सीजन की अपार सफलता के बाद हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा ने अपनी पहली वेब सीरीज 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन के लिए भी हामी भर ली है। उनका कहना है कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी लेकिन अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो चाहेगा तो वह निश्चित तौर पर इस सीरीज के दूसरे सीजन को दर्शकों के सामने पेश करेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
पाताल लोक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुष्का शर्मा की इस वेब सीरीज की काफी चर्चा हो रही है। इसे लेकर तमाम शिकायतें भी पुलिस के पास पहुंची हैं। अनुष्का ने कहा है कि इस सीरीज को दर्शकों से इतना प्यार मिला है तो वह अपने लेखक सुदीप शर्मा को इससे आगे की कहानी लिखने के जरूर तैयार करेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का ने कहा, 'फिलहाल इस सीरीज के दूसरे सीजन के लिए आप सबको इंतजार करना होगा। मैं अभी से ज्यादा कुछ खुलासा नहीं करना चाहती हूं लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि यह हो भी सकता है। अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी रहेगी।'

4 of 5
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नौ एपिसोड की यह सीरीज दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के इर्द गिर्द घूमती है। बहुत दिन से हाथीराम को कोई केस नहीं मिलता है और अचानक से उसे एक लोकप्रिय टीवी पत्रकार को मारने की कोशिश करने पर हुए बवाल का केस मिल जाता है। इस केस की छानबीन करते हुए वह देश में जाति, धर्म, समुदाय और लिंगभेद जैसे कई मुद्दों को उजागर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज की कहानी सुदीप शर्मा ने लिखी है जो अनुष्का के साथ उनकी फिल्म 'एनएच10' के समय से जुड़े हुए हैं। अनुष्का का कहना है कि उन्हें सुदीप पर पूरा भरोसा है। वह कहती हैं, 'हम लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं और वह मेरे भाई जैसे हैं। वह जो कुछ भी लिखते हैं, मुझे उस पर भरोसा है। किसी भी मुश्किल कहानी को साधारण शब्दों में कैसे कहना है, वह इस बात को भली-भांति जानते हैं। हम लोगों ने साथ मिलकर कई अच्छे काम किए हैं और आगे भी करते रहेंगे।'

पढ़ें: अजय देवगन की हीरोइन की पहली पसंद बनी 'मनी हाइस्ट', देखिए लॉकडाउन में और क्या क्या देखा प्रियमणि ने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें