एक भयानक वर्ष 2020 का अंत निकट है और साल के अंत में लोग अब सिर्फ इकलौती बची खुशी क्रिसमस का इंतजार कर रहे हैं। क्रिसमस तो खुशियों से भरा ही रहेगा लेकिन उससे पहले भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और सिनेमाघर इस हफ्ते भी कुछ धमाल करेंगे। इस हफ्ते कुछ बड़ा तो नहीं लेकिन छोटे-छोटे कई प्रोजेक्ट रिलीज होने वाले हैं जिसमें सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'सयोनी' और ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'ब्लैक विडोज' मुख्य हैं। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते और क्या-क्या रिलीज होगा?
विज्ञापन
2 of 11
'वीर दास- आउटसाइड इन- द लॉकडाउन स्पेशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
16 दिसंबर
हफ्ते की शुरुआत थोड़ी धीमी लेकिन मजेदार रहेगी। सबसे पहले हंसी मजाक करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाजिर होंगे बेहतरीन स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास। वह अपना स्टैंड अप कॉमेडी शो 'वीर दास- आउटसाइड इन- द लॉकडाउन स्पेशल' लेकर आएंगे। इसी दिन नेटफ्लिक्स एक और टीवी सीरीज 'हाउ टू रुइन क्रिसमस- द वेडिंग' भी रिलीज करेगा। यह सीरीज एक लड़की की कहानी है जो क्रिसमस मनाने के लिए अपने परिवार के साथ जाती है। लेकिन, जाने अनजाने में वह अपनी बहन की शादी बर्बाद कर देती है।
विज्ञापन
3 of 11
द स्टैंड इन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
16 दिसंबर
नेटफ्लिक्स बुधवार को ही एक फिल्म 'द स्टैंड इन' को अपने प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनाने वाला है। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समीक्षकों और दर्शकों से ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया भी नहीं मिली। फिल्म में ड्रयू बैरीमोर, माइकल जीगन, टी जे मिलर और हॉलैंड टेलर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसी दिन नेटफ्लिक्स एक ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रिपर' भी रिलीज करेगा। चार एपिसोड की यह सीरीज वर्ष 1975 से 1980 के बीच वेस्ट यॉर्कशायर और मैनचेस्टर में 13 महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर पर आधारित है।
4 of 11
द एक्सपेंस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
16 दिसंबर
इस दिन अमेजॉन प्राइम वीडियो के पास भी रिलीज करने के लिए कुछ है। वह अपनी एक ओरिजिनल चर्चित वेब सीरीज 'द एक्सपेंस' के पांचवें सीजन को रिलीज करने वाला है। यह एक एक्शन साइंस फिक्शन वेब सीरीज है जिसमें भविष्य की कहानी दिखाई जाती है। कहानी इतनी आगे की है कि मनुष्य ने पृथ्वी के अलावा मंगल ग्रह पर भी अपने रहने की सुविधा कर ली है। साथ ही दोनों ग्रहों के बीच में युद्ध भी छिड़ा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 11
सयोनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
18 दिसंबर
सिनेमाघरों में इस दिन छोटे बजट की एक और फिल्म 'सयोनी' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कुमार गुप्ता ने किया है और इस फिल्म में तन्मय सिंह, मुस्कान सेठी, राहुल रॉय और योगराज सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह वही नितिन कुमार गुप्ता हैं जो हाल ही में कारगिल में अपनी अगली फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग राहुल रॉय और निशांत सिंह मलकानी के साथ कर रहे थे। शूटिंग के दौरान राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल वह धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 11
ब्लैक विडोज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
18 दिसंबर
देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने शुक्रवार को अपनी एक ओरिजिनल वेब सीरीज 'ब्लैक विडोज' को रिलीज करने की तैयारी की है। यह तीन महिलाओं की कहानी है जो अपने पतियों के अत्याचार से परेशान होकर पहले उन्हें खत्म कर देती हैं और फिर बाद में उसका शोक मनाती हैं। उनकी दिक्कत तब बढ़ जाती है जब उनमें से एक मरा हुआ आदमी वापस लौट आता है। इस सीरीज में मोना सिंह, शमिता शेट्टी, राइमा सेन, स्वास्तिका मुखर्जी, शरद केलकर, आमिर अली जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
7 of 11
द ग्रैंड टूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
18 दिसंबर
अमेजॉन प्राइम वीडियो ने भी फैसला किया है कि वह इस शुक्रवार को अपनी टीवी सीरीज 'द ग्रैंड टूर' के चौथे सीजन का दूसरा भाग रिलीज करेगा। इस सीरीज के चौथे सीजन का पहला एपिसोड पिछले साल 13 दिसंबर को रिलीज हुआ था। उसके बाद अब जाकर इसके चौथे सीजन के बाकी एपिसोड रिलीज होंगे। जेरेमी क्लार्कसन, रिचर्ड हामंड, जेम्स मे और एंडी विलमन की बनाई हुई यह सीरीज दुनिया में अलग-अलग जगहों की यात्राओं पर आधारित है।
8 of 11
द स्टैंड
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
18 दिसंबर
शुक्रवार को वूट सेलेक्ट भी अपनी एक वेब सीरीज 'द स्टैंड' रिलीज करने वाला है। स्टीफन किंग के इसी शीर्षक से लिखे उपन्यास पर आधारित इस वेब सीरीज में वूपी गोल्डबर्ग, एलेग्जेंडर स्कारस्गार्ड, जेम्स मार्सडेन जैसे अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस सीरीज की कहानी दुनिया में महाप्रलय के बाद की कल्पनाओं पर आधारित है। दुनिया में अच्छाइयां और बुराइयां संघर्ष कर रही हैं। लोगों को भरोसा है कि उनका भविष्य 108 वर्ष की एक बूढ़ी मां अबगेल और कुछ दूसरे मनुष्यों के कंधों पर टिका हुआ है।
9 of 11
होम फॉर क्रिसमस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
18 दिसंबर
जिस तरह क्रिसमस नजदीक आ रहा है उसी तरह नेटफ्लिक्स हर हफ्ते क्रिसमस पर आधारित कुछ कहानियां रिलीज करता ही रहता है। इस हफ्ते की कहानी होगी 'होम फॉर क्रिसमस' के दूसरे सीजन की। यह कहानी एक औरत जोहान की है जो बड़ी होने के बावजूद अब तक सिंगल ही है। जब उसे हर तरफ से ताने मिलते हैं तो वह प्रण लेती है कि 24 घंटे के अंदर वह एक नया प्रेमी खोजेगी और क्रिसमस के मौके पर वह उसके साथ ही होगी। यह सीरीज वैसे तो नॉर्विन भाषा में है लेकिन प्लेटफॉर्म पर यह अंग्रेजी में भी उपलब्ध रहेगी।
10 of 11
स्वीट होम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
18 दिसंबर
10 एपिसोड की एक और कोरियन ड्रामा सीरीज 'स्वीट होम' इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। मूल रूप से यह सीरीज कोरियाई भाषा में है लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज अंग्रेजी में भी उपलब्ध रहेगी। यह कहानी उस समय की है जब इंसान वहशी दरिंदों में बदल जाते हैं। फिर एक जवान लड़का और उसके पड़ोसी मिलकर इन दरिंदों के बीच में जीने की कोशिश करते हैं। साथ ही अपने अंदर की मानवता को भी वह बरकरार रखते हैं।
जल्द आ रहा है..
इस हफ्ते तो हल्का फुल्का मनोरंजन यही रहेगा। लेकिन, अगला हफ्ता क्रिसमस का है इसलिए मनोरंजन भी दोहरा होने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले हफ्ते वरुण धवन और सारा अली खान की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज होगी। वहीं सिनेमाघरों में ऋचा चड्ढा की फिल्म 'शकीला' भी उपस्थिति दर्ज कराएगी। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की फिल्म 'एके वर्सेज एके' भी रिलीज होने वाली है।