सिनेमाघरों में भले ही कोरोनावायरस की वजह से ताले लग गए हों, लेकिन लोगों का मनोरंजन कम नहीं हुआ। अब बड़े परदे की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ले ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों को अब नई फिल्म देखने के लिए शुक्रवार का इंतजार नहीं करना पड़ता, बल्कि अब एक फिल्म खत्म होने से पहले ही दूसरी फिल्म उनके मनोरंजन के लिए रिलीज हो जाती है। लोगों के पास अब मनोरंजन के लिए सिर्फ बॉलीवुड फिल्में या फिर टेलीविजन सीरियल्स ही नहीं हैं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज भी हैं। लोग ओटीटी प्लेफॉर्म पर अधिकतर वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं।
मर्डर मिस्ट्री के हैं दीवाने
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों के पास रोमांस से लेकर हर तरह के शोज देखने के ऑप्शन हैं। देश में बड़ी संख्या में लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में या टीवी शो देखना पसंद करते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात ये है कि अब लोग अपने घरों में बैठकर ही कॉमेडी, एक्शन, हॉरर से लेकर मर्डर मिस्ट्री समेत हर तरह के शोज देख सकते हैं। लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अधिकतर मर्डर मिस्ट्री देखना पसंद करते हैं। आप भी यदि मर्डर मिस्त्री देखने के शौकीन हैं तो चलिए नजर डालते हैं टॉप 5 मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज पर।