द नाइट मैनेजर प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चाहे फिल्म हो, सीरीज या फिर टेलीविजन अनिल कपूर कहते हैं, 'एक एक्टर को हमेशा काम करते रहना चाहिए। शूटिंग के दौरान तो हम लोग आपस में मिल पाते हैं, लेकिन एक बार जब शूटिंग खत्म होती है तो नहीं मिल पाते। ठीक उसी तरह से जब मैं मुंबई से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई ट्रेन से आता था, तो ट्रेन में बहुत सारे लोग मिलते है। कई लोग से अच्छी से जान पहचान हो जाती है और जब ट्रेन से दादर स्टेशन पर उतरते थे, तो यह कहते है कि फिर मिलेंगे, लेकिन फिर कभी नहीं मिलते और उनके साथ बिताए क्षण ही याद रह जाते हैं। इसी तरह से शूटिंग के दौरान बिताए पल हमेशा याद रहते हैं, किसी से कभी -कभार मुलाकात हो जाती है, तो किसी से कभी नहीं होती है।’