तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद रहे धनुष की आखिरी फिल्म आपने सिनेमाघरों में कौन सी देखी? शायद दिमाग पर जोर देकर याद करने की कोशिश करें तो भी याद न आए। हिंदी में अक्षय कुमार के साथ बनी उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ को भी फिल्म वितरकों ने तमिलनाडु में रिलीज करने से मना कर दिया। वजह? तमिलनाडु के फिल्म वितरकों ने ये नियम बना रखा है कि जो भी कलाकार अपनी फिल्म सीधे ओटीटी पर या सिनेमाघरों में रिलीज की तय अवधि से पहले ओटीटी पर करेगा, उसे वह अपने यहां ब्लैकलिस्ट कर देंगे। ऐसा ही कुछ अब तेलुगू सिनेमा में होने जा रहा है। 1 जुलाई से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में फिल्म वितरकों व निर्माताओं ने नई फिल्मों के लेकर नया नियम लागू कर दिया है।