फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वेब सीरीज से हो रही है सुष्मिता की वापसी, पर्दे से दूर रहकर भी नहीं रहीं अपने फैंस से दूर

Sun, 05 Apr 2020 01:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
एक दशक से ज्यादा समय से पर्दे से दूरी बनाए रखने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वे राम माधवानी के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी। इस वेब सीरीज के लिए सुष्मिता सेन और राम माधवानी के बीच में बातचीत लंबे समय से चल रही थी। अब जाकर दोनों के बीच में बात फाइनल हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
कोरोना से बिगड़े माहौल के ठीक होने के बाद इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू होगी। निर्देशक राम माधवानी फिल्म 'नीरजा' के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2002 में बोमन ईरानी अभिनीत फिल्म 'लेट्स टॉक' बनाई थी। इस फिल्म को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा है। कोरोना के समय में वे अपने प्रेमी रोहमन शॉल और बच्चों के साथ अपने कीमती पल सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। पर्दे पर सुष्मिता को अंतिम बार 2010 में 'दूल्हा मिल गया' और 'नो प्रॉब्लम' फिल्मों में देखा गया था।

4 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
कम लोग ही जानते होंगे कि निर्देशक राम माधवानी की फिल्मों में शुरुआत बरसों पहले फिल्म 'तालिस्मान' से होनी थी, इसका टीजर भी रिलीज हो गया था, लेकिन वह फिल्म नहीं बन सकी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका निभा रहे थे और निर्माता विनोद चोपड़ा इसे निर्मित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen
इसके बाद उन्होंने एक वेब सीरीज 'बोधिधर्मा' की योजना भी बनाई थी जो शाओलिन टेंपल के विचार पर आधारित थी। यह सीरीज भी पटकथा की वजह से अटक गई। हालांकि राम की सुष्मिता से दूसरी वेब सीरीज पर बात चल रही थी। अब जब माहौल सामान्य होगा तो इस सीरीज की शूटिंग शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें