फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला टॉप 5: हर रोज देखें इनमें से कोई एक वेब सीरीज, चुटकियों में गुजर जाएगा पूरा हफ्ता

Tue, 31 Mar 2020 01:40 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
special ops, asur - फोटो : social media
कोरोना वायरस ने दुनिया भर की रफ्तार को रोक दिया है। देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। आप और हम सब घरों में हैं। लेकिन, कैद नहीं हैं। हम कोरोना के खिलाफ जहां हैं, जैसे भी हैं, एक लड़ाई लड़ रहे हैं। ये एकांत हमें तमाम नई चीजें सिखा रहा है। रिश्तों के नए मायने सिखा रहा है। इन रिश्तों के कई किस्से ऐसे भी होते हैं कि मन सिहर उठता है। देसी विदेशी ओटीटी पर इन दिनों वेब सीरीज की भरमार है लेकिन, मन मारकर कुछ न देखें, देखें तो कुछ ऐसा जो कुछ असर भी करे। तो चलिए आपको बताते हैं उन टॉप 5 हिंदुस्तानी वेब सीरीज के बारे में, जिन्हें देखना शुरू करेंगे तो फिर कुछ और देखने का मन नहीं करेगा। ये हैं अमर उजाला की टॉप 5 वेबसीरीज संस्तुतियां।
विज्ञापन

2 of 6
yeh meri family - फोटो : file photo
ये मेरी फैमिली
सौरभ खन्ना की लिखी और समीर सक्सेना निर्देशित वेब सीरीज ये मेरी फैमिली हिंदी में बनी चंद बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है। अमर उजाला की टॉप 5 लिस्ट में ये भले पांचवीं पायदान पर हो लेकिन ये एक ऐसी सीरीज है जिसे लॉक डाउन के दौरान आप पूरे परिवार के साथ बैठकर अपने स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स पर मौजूद टीवीएफ की इस सीरीज में मोना सिंह और आकर्ष खुराना के साथ उनके बच्चों की गजब की कहानियां हैं। नेटफ्लिक्स के अलावा इसे आप यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Asur - फोटो : Voot
असुर
चौथी पायदान पर है ओनी सेन के निर्देशन में बनी असुर। इस वेब सीरीज को पौराणिक मान्यताओं को ध्यान रखकर आज के समय से जोड़ा गया है। यह कहानी फॉरेंसिक एक्सपर्ट से अध्यापक बने एक ऐसे इंसान की है, जिसे अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए फिर से सीबीआई की मदद को अपने मूल में लौटना पड़ता है। उसका काम एक सीरियल किलर को पकड़ना है, जो उसके साथ चूहे और बिल्ली का खेल खेलता है। वूट सेलेक्ट पर देखी जा सकने वाली इस वेब सीरीज में अरशद वारसी, ऋद्धि डोगरा और बरुन सोबती मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

4 of 6
The Family Man - फोटो : सोशल मीडिया
द फैमिली मैन
किसी भी विदेशी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज को टक्कर दे सकती है द फैमिली मैन। अमर उजाला की टॉप 5 हिंदी वेबसीरीज लिस्ट में ये तीसरे नंबर पर है। यह वेब सीरीज एक मध्यमवर्गीय परिवार के इंसान के बारे में हैं, जो रहस्यमयी तरीके से एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाता है। वह आतंकरोधी दस्ते का सदस्य है। उसका काम अपने राष्ट्र को आतंक से सुरक्षित रखना है। वह राष्ट्र को सुरक्षित रखने के साथ, अपने परिवार को भी उसी तरह से जोखिमों से बचाता है। राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की बनाई इस सीरीज को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। मनोज बाजपेयी, प्रियमणि, शारिब हाशमी और श्रीकांत तिवारी आदि सीरीज की मुख्य भूमिकाओं में हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Neeraj Pandey and Special Ops - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
स्पेशल ऑप्स
दूसरे नंबर पर है जासूसी पर आधारित फिल्में बनाने के लिए मशहूर निर्देशक नीरज पांडे की रची सीरीज स्पेशल ऑप्स। नीरज ने शिवम नायर के साथ मिलकर इस सीरीज को बनाया है। इस सीरीज की कहानी अनुसंधान और विश्लेषण विंग के मुखिया हिम्मत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है। वह भारत में हुए कई आतंकी हमलों में समानता खोजते हुए, अपनी टीम के साथ इन सभी हमलों के मास्टरमाइंड को पकड़ने की योजना बनाता है। इसकी कहानी दो दशक में आतंकवाद के खिलाफ की गई निगरानी के कार्यों से प्रेरित है। हॉटस्टार पर देखी जा सकने वाली इस सीरीज में के के मेनन, दिव्या दत्ता रेवती पिल्लई, करन टेकर और विपुल गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
breathe - फोटो : file
ब्रीद
और, देसी वेब सीरीज में रहस्य, रोमांच और सनसनी की पहली लंबी लकीर खींचने वाली वेब सीरीज ब्रीद है पहले नंबर पर। यह थ्रिलर ड्रामा सीरीज असाधारण परिस्थितियों का सामना करने वाले साधारण आदमी के जीवन के बारे में बताती है। सीरीज में एक क्राइम ब्रांच ऑफिसर कबीर है, जो अंगदान करने वाले लोगों की अचानक हुई मौत पर छानबीन करता है। उसका संदेह एक ऐसे व्यक्ति पर जाता है, जो अपने मरने वाले बेटे को बचाने के लिए दूसरे लोगों से कुछ अंगों को ट्रांसप्लांट करना चाहता है। इसके बाद कबीर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध हो जाता है। मयंक शर्मा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में आर माधवन और अमित साध मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

आईएमडीबी पर ऋचा और तापसी से कैसे पिछड़ीं आलिया और दीपिका, यहां समझिए पूरा खेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें