फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्टार ने शुरू की इस सीरीज के दूसरे सीजन की तैयारी, दिव्या दत्ता और शिबानी के नाम फाइनल

Sun, 15 Mar 2020 12:22 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
shibani dandekarr, divya dutta - फोटो : social media
भारतीय सिनेमा में कुछ शानदार फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं बेहतरीन अभिनेत्री दिव्या दत्ता और वीजे से अभिनेत्री बनीं शिबानी दांडेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार की वेब सीरीज 'होस्टेजेस' के दूसरे सीजन का हिस्सा होंगी। दूसरे सीजन के लिए कलाकारों की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि सीरीज के किरदारों के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 4
hostage - फोटो : social media
इस सीरीज में सभी कलाकार नए नहीं होंगे। पुराने सीजन के कुछ कलाकारों को भी इस नए सीजन में जगह दी जाएगी। 'होस्टेजेस' के पहले सीजन मेंं टिस्का चोपड़ा और रोनित रॉय मुख्य भूमिका में नजर आए। मशहूर निर्देशक सुधीर मिश्रा की देखरेख में बने पहले सीजन में परवीन डबास, दिलीप ताहिल, आशिम गुलाटी, मोहन कपूर आदि भी अहम भूमिका निभाते नजर आए। दूसरे सीजन में भी इन कलाकारों को अहम भूमिका निभाते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
hostage - फोटो : social media
हॉटस्टार की यह वेब सीरीज इजराइल की एक इसी नाम से आई वेब सीरीज का ऑफिशियल रीमेक है। यह एक ऐसी डॉक्टर की कहानी है, जिसे राज्य के मुख्यमंत्री के इलाज के लिए नियुक्त किया गया है। इलाज शुरू करने से पहले कुछ आपराधिक तत्व उस डॉक्टर के परिवार को बंदी बना लेते हैं और डॉक्टर को मुख्यमंत्री की हत्या करने के लिए राजी करते हैं। आगे की कहानी इसी घटना का अनुसरण करती है।
विज्ञापन

4 of 4
HOTSTAR - फोटो : amar ujala
दुनिया भर के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में हॉटस्टार का नाम भारत में तीसरे नंबर पर आता है। भारत के दूसरे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म जैसे नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो ने यहां के बाजार में अच्छी पैठ बनाई हुई है। हॉटस्टार भी दूसरी सामग्रियों के लिए भारत में बहुत लोकप्रिय है। इसके ओरिजिनल शोज की अगर बात की जाए तो 'होस्टेजेस' और 'जस्टिस लीग' उनमें मुख्य हैं।

आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने, बहन और दोस्तों के साथ किया एंजॉय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें