फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजॉन प्राइम वीडियो के वेब शो में एकसाथ नजर आएंगे प्रियंका और निक, नाम हुआ फाइनल

Sat, 14 Mar 2020 11:49 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : instagram
भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के गायक और अभिनेता निक जोनास की जोड़ी दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। इन दोनों की चर्चाएं तो हमेशा होती रहती हैं, लेकिन हाल ही में इनकी चर्चा एक वेब सीरीज को लेकर चल रही है। प्रियंका और निक अमेजॉन प्राइम विडियो की एक वेब सीरीज में साथ आने वाले हैं, जिसका अभी तक नाम तय नहीं हुआ था। अब खबर यही है, कि इस चर्चित वेब सीरीज को नाम मिल चुका है।
विज्ञापन

2 of 4
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media
अमेजॉन प्राइम विडियो के लिए बन रही इस वेब सीरीज का नाम 'इविल आई' होगा। प्रियंका और निक जोनास असल जिंदगी में एक दंपति हैं। वह इस शो पर हाल ही में शादी करने वाले जोड़ों के बारे में बात करेंगे, और उनकी असली कहानियों को बताएंगे। निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। उसमें उन्होंने लिखा है, 'प्रियंका और मैं अमेजॉन प्राइम वीडियो की इस नई सीरीज का हिस्सा बनने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं। अगर आप इस बसंत ऋतु में या फिर गर्मियों की शुरुआत में शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपकी प्रेम कहानी सुनना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
इसी से संबंधित प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, 'निक जोनास और मैं अपने बिना शीर्षक वाले नए प्रोजेक्ट की घोषणा के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह शो दोस्तों और परिवार से आने वाले प्यार का जश्न मनाएगा, साथ ही शादी की रात से पहले संगीत और नृत्य के जरिए सभी को एक साथ जोड़ेगा। हमारी शादी का एक साल पूरा होने पर यह हमारा संगीत प्रोजेक्ट है। इसी के साथ मैं और निक पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करेंगे। इस बेहतरीन अनुभव को हम उन जोड़ों के साथ साझा करना चाहते हैं, जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा अमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए दो और प्रोजेक्टों पर काम कर रही हैं। उनमें से एक बायोटेररिस्ट मा आनंद शीला की कहानी 'शीला' और दूसरी ब्रिटिश अभिनेता रिचर्ड मैडेन के साथ वेब सीरीज 'सिटाडेल' है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें