टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर इन दिनों लगातार अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की घोषणा कर रही हैं। घोषणा करने के साथ ही एकता कपूर इनकी स्टार कास्ट भी फाइनलाइज कर रही हैं, जिसके कारण वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां पिछले दिनों खबर आई थी कि एकता कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के लिए 'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया को साइन किया, वहीं एक और खबर ऐसी आ रही है जो साबित कर रही है कि इस बार एकता की नजरों 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट्स चढ़ चुके हैं। दरअसल, कुछ नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एकता कपूर ने 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' के हिंदी रीमेक के लिए शालीन भनोट के नाम पर मुहर लगाई है।