फिल्मों और टीवी सीरियल्स के बाद अब लोगों पर वेब सीरीज का खुमार चढ़ता जा रहा है। फिल्मों या सीरीज की बात आए तो इसमें जोनर का जिक्र जरूर किया जाता है। यही वजह है कि विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के कंटेंट उपलब्ध हैं, जिन्हें दर्शक अपनी रूचि के मुताबिक देख सकते हैं। रोमांस, कॉमेडी, सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर के अलावा इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसी सीरीज भी मौजूद हैं, जो असल जीवन के मुद्दों पर आधारित हैं। इनमें कुछ ऐसी सीरीज भी हैं जो मिडिल क्लास फैमिली के जीवन और उनकी परेशानियों का सटीक चित्रण करती है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद मिडिल क्लास फैमिली पर बनी ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में-