फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Short Movies on OTT: ऑफिस ब्रेक में भी देख सकते हैं ये पांच शॉर्ट फिल्में, मिलेगा जबरदस्त मनोरंजन

Wed, 06 Apr 2022 12:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ott - फोटो : Instagram
इन दिनों ओटीटी का जमाना है। मंनोरंजन के लिए थिएटर पर डिपेंड रहने वाले दर्शक अब ओटीटी की राह पकड़ चुके हैं। हालांकि ओटीटी पर रिलीज होने वाली सीरीज और फ़िल्मों को देखने के लिए वीकेंड का इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि एक सीरीज कई एपिसोड में बनी होती है और चाहकर भी आप इसे एक रात में खत्म नहीं कर सकते। लेकिन अगर आप ओटीटी पर कुछ ऐसा कंटेंट ढूंढ रहे हैं जिसे आप ऑफिस से आते जाते या ऑफिस के ब्रेक टाइम में देख सकें तो आपके लिए हमने एक लिस्ट तैयार की है। 
विज्ञापन

2 of 6
खुजली - फोटो : Instagram
खुजली
नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ अभिनीत 15 मिनट की यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है। फिल्म में जैकी श्रॉफ एक ऐसे कॉमन मैन के किरदार में है जिसे खुजली की समस्या है और वह उससे काफी परेशान है। फिल्म को सोनम नायर ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

3 of 6
पिन्नी - फोटो : Instagram
पिन्नी
जिंदगी इन शॉर्ट सीरिज के जरिए नीना गुप्ता अभिनीत पिन्नी फ्लिपकार्ट वीडियो ओरिजनल्स पर देखी जा सकती है। इस फिल्म की कहानी एक भारतीय गृहिणी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कि सबसे ज़्यादा अच्छी पिन्नी (इंडियन स्वीट डिश) बनाती है। नीना गुप्ता अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन ताहिरा कश्यप ने किया है।

4 of 6
जूस - फोटो : Social media
जूस
शेफाली शाह की शॉर्ट फिल्म 'जूस' एक महिला केंद्रित फिल्म है। इसे आप प्राइम वीडियो पर मुफ्त में देख सकते हैं। ये एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जहां सभी पुरुष दोस्तों की एकसाथ महफिल जमती है और उन सभी की बीवियां गरमी से परेशान होते हुए भी किचन में खाना बना रही होती है। इसका निर्देशन नीरज घायवान ने किया है।
विज्ञापन

5 of 6
चटनी - फोटो : Instagram
चटनी
डिज्नी हॉट स्टार पर आप इस फिल्म को मुफ्त में देख सकते हैं। फिल्म में टिस्का चोपड़ा ने उम्रदराज महिला का किरदार निभाया है। फिल्म 'चटनी' की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड है। अगर आपने इसे अब तक नहीं देखा है तो ऑफिस के टी ब्रेक में भी देखकर खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जहान - फोटो : Social media
जहान
मृणाल ठाकुर की यह शॉर्ट फिल्म अमेजन मिनी टीवी पर उपलब्ध है। फिल्म की कहानी एक युवा जोड़े-गज़ल और इंदर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पूरी तरह से प्यार में है। यह शॉर्ट फिल्म एक बहुत ही मासूम लेकिन दिलचस्प प्रेम कहानी बताती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें