फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: कंगना रणौत की जेल में जाने चाहते हैं संग्राम सिंह, पायल रोहतगी से शादी को लेकर भी कही ये बात

Thu, 24 Mar 2022 11:56 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संग्राम सिंह और पायल - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' की आए दिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अब कॉमनवेल्थ हैवी वेट चैंपियन संग्राम सिंह इस शो का हिस्सा बनना चाहते हैं और इसकी वजह उनकी मंगेतर पायल रोहतगी हैं। संग्राम का मानना है कि पायल इस शो की मजबूत दावेदार हैं। जब से पायल शो का हिस्सा बनी हैं, वह बाहर से उनका काफी स्पोर्ट कर रहे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संग्राम सिंह, पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संग्राम का कहना है कि अगर उन्हें शो से बुलावा आएगा और उनका कोई कमिटमेंट नहीं होगा, तो वह शो का हिस्सा बनने जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पायल और निशा स्ट्रॉन्ग हैं। वहीं, मुनव्वर और करणवीर बोहरा के लिए उन्होंने कहा कि वह लड़कियों को ढाल बनाकर खेलते हैं, इसलिए वह मेरे लिए स्टॉन्ग नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संग्राम सिंह और पायल - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी को लेकर संग्राम ने कहा कि पायल और मेरी शादी इसी साल होगा। शायद मेरे जन्मदिन के आसापस हो, लेकिन हम सादे तरीके से शादी करेंगे। मैं चाहता हूं शादी मुंबई में नहीं, गुजरात या फिर हरियाणा में हो। इसके साथ ही शादी में ज्यदा खर्चा करने से बढ़िया है कि किसी जरुरतमंद बच्चे की मदद कर दो।

4 of 5
संग्राम सिंह और पायल - फोटो : सोशल मीडिया
संग्राम ने बताया कि वो और पायल 11 साल से साथ हैं और दोनों के बीच कभी ब्रेकअप करने की नौबत नहीं आई। शुरुआत में लोगों ने कहा था कि हम दोनों काफी अलग हैं और साथ नहीं रह पाएंगे। ऐसा नहीं है कि हमारी बहस नहीं होती, लेकिन हम महीने में 5-7 दिन एक दूसरे से मिलते हैं। हम अलग हैं इसलिए साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह
पायल के गेम के बारे में उन्होंने कहा कि मैं शो देख रहा हूं। पायल की आदत है कि वह हर चीज क्लीयर करने की कोशिश करती हैं, पता नहीं वह ऐसा क्यों कर रही है। मेरा मानना है कि सुनो सबकी, लेकिन करो अपने मन की। मुझे उम्मीद है कि पायल जीत कर वापस लौटेगी। बता दें कि संग्राम सिंग चार साल बाद रेसलिंग में वापसी कर रही हैं, जिसके तैयारी में वह जोरो से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें