फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Divas: अब साउथ की फिल्में छोड़ ये अभिनेत्रियां लगा रही हैं बॉलीवुड सीरीज में तड़का, नाम जान होगी हैरानी

Wed, 15 Jun 2022 05:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ अभिनेत्रियां - फोटो : social media
जब से भारतीय सिनेमा ने ओटीटी का रूप लिया है, फिल्म निर्माता अपनी वेब सीरीज और फिल्मों के लिए देश की हर इंडस्ट्री से सितारों को कास्ट कर रहे हैं। चाहे फिर वह बॉलीवुड से हो या साउथ से, निर्माताओं ने साउथ की बहुत सी अभिनेत्रियों को भी अपने प्रोजेक्ट्स में कास्ट किया है। 'द फैमिली मैन 2' में सामंथा रूथ प्रभु से लेकर 'रॉकेट बॉयज' में रेजिना कैसेंड्रा तक, साउथ की जानी-मानी अभिनेत्रियां पिछले कुछ वर्षों में हिंदी वेब सीरीज में शानदार प्रदर्शन करती नजर आई हैं। हमने आज आपके लिए ऐसी ही अभिनेत्रियों की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने नॉर्थ बेल्ट में अपनी एक्टिंग का तड़का लगाया है। 


 
विज्ञापन

2 of 6
सामंथा रुथ प्रभू - फोटो : social media
सामंथा रुथ प्रभु
अपने अभिनय के कारण सुर्खियों में रहने वाली साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्नभु ने पिछले साल अमेजन प्राइम वीडियो की स्पाई थ्रिलर सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन में पावर-पैक प्रदर्शन दिया था। वह इसमें श्रीलंकाई विद्रोही राजलक्ष्मी शेखरन उर्फ राजी का रोल निभा रही थीं। 'द फैमिली मेन 2' में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में थे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
नित्या मेनन - फोटो : social media
नित्या मेनन 
साउथ की 'ओ कधल कनमनी' और 'उस्ताद होटल' जैसी प्रशंसा प्राप्त करने वाली फिल्मों में काम करने के बाद, नित्या को नार्थ बेल्ट में भी काफी प्रशंसा मिली। उन्होंने हिंदी बेल्ट में तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने अमेजन प्राइम की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ब्रीद: इन्टू द शैडो' में काम किया। नित्या इसमें अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका में नजर आईं थीं। 

 

4 of 6
Regina Cassandra - फोटो : Instagram
रेजिना कैसेंड्रा 
रेजिना कैसेंड्रा ने सोनी लिव की दो महान भारतीय वैज्ञानिकों डॉ. होमी जहांगीर भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई के जीवन पर केंद्रित शानदार सीरीज 'रॉकेट बॉयज' में काम किया। महान नृत्यांगना और साराभाई की पत्नी मृणालिनी स्वामीनाथन का किरदार निभाकर रेजिना कैसेंड्रा को बहुत प्रशंसा मिली। उन्होंने अपने किरदार को बहुत ही शानदार ढंग से निभाया है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
एक्ट्रेस प्रियामणि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियामणि 
'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने '1 2 3 4 गेट ऑन द डांस फ्लोर' में शाहरुख खान के साथ अपने डांस मूव्स के लिए जानी जाने वाली, प्रियामणि ने 'द फैमिली मैन' में अपने अभिनय का ज्लावा बिखेरा। वह इसमें सुचित्रा तिवारी उर्फ सुची की भूमिका निभाती नजर आईं। प्रियामणि ने साबित कर दिया कि मनोज बाजपेयी के अपोजिट उन्हें कास्ट करने का फैसला गलत नहीं था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राशि खन्ना
जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली राशि खन्ना को एक बार फिर दमदार भूमिका निभाते हुए देखा गया। इस बार उन्होंने सुपरस्टार अजय देवगन के साथ सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' में काम किया। राशि इसमें आलिया चोकसी का करिदार निभाती नजर आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें