फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squid Game: दूसरे सीजन के बाद 'नेटफ्लिक्स' ने दिया दर्शकों को एक और तोहफा, जीतने वाले को मिलेगी इतनी मोटी रकम

Wed, 15 Jun 2022 02:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्क्विड गेम चैलेंज - फोटो : social media
नेटफ्लिक्स की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज में से एक 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन एक दम से चर्चाओं में आ गया है। जबसे नेटफ्लिक्स ने साल 2021 में आई इस सीरीज का के दूसरे सीजन की घोषणा की है, तबसे इसके फैंस के दिलों में इसके पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं। साउथ कोरिया की इस सीरीज के पहले सीजन ने दर्शकों के दिलों में आसी छाप छोड़ी थी, लोग इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले सीजन में दिखाए गए ट्विस्ट और टर्न्स की दीवानगी लोगों के दिलों-दिमाग पर आज तक दिखती है। अब इस सीरीज को लेकर इसके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' ने ऐसी घोषणा की है, जिसे सुन फैंस खुशी से पागल हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
स्क्विड गेम चैलेंज - फोटो : social media
दूसरे सीजन के साथ एक और तोहफा 
दरअसल, 'नेटफ्लिक्स' ने इसके दूसरे सीजन की घोषणा करने के बाद अब एक और आधिकारिक घोषणा करते हुए फैंस के बीच इसके लिए उत्सुकता बढ़ा दी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक घोषणा करते हुए एलान किया है कि 'स्क्विड गेम' को एक रियलिटी शो में बदल दिया जाएगा। इस शो का नाम 'स्क्विड गेम: द चैलेंज' है, जिसे जीतने वाले को एक बहुत बड़ा इनाम दिया जाएगा। स्क्विड गेम के इस रियलिटी शो में करीब 456 प्रतियोगी भाग लेंगे और उनमें से जो जीतेगा उसे लगभग 35.56 करोड़ $4.56 मिलियन) इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 4
स्क्विड गेम चैलेंज - फोटो : social media
नेटफ्लिक्स ने स्क्विड गेम रियलिटी शो की घोषणा की
नेटफ्लिक्स ने 14 जून को एक प्रोमो के साथ इस रोमांचक अपडेट की घोषणा की है। इस साझा किए गए प्रोमो में 'रेड लाइट, ग्रीन लाइट' वाली गुड़िया को मास्क पहने लोगों साथ देखा जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो में एक बाउल में पैसों का भंडार दिखाते हुए इस रियलिटी शो के विजेता के प्राइज की भी घोषणा कर दी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने वीडियो साझा करते हुए लिखा," आपका नंबर क्या होगा? शो के लिए अभी पंजीकरण करें।" इस शो के बारे में अभी तक इससे ज्यादा जानकारी नहीं साझा की गई है। यह कितना सफल होगा यह कहना भी थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन इतना तो तय है कि इस घोषणा से नेटफ्लिक्स के दुनियाभर के सबस्क्राइबर्स में बढ़ोतरी जरूर देखी जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
Squid Game - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरहिट हुई थी सीरीज
'स्क्विड गेम' के पहले सीजन ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया था। इसका पहला सीजन नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे हिट वेब सीरीज में शामिल है। नौ एपिसोड्स की इस सीरीज के रिलीज होने के चार हफ्तों में ही इसकी व्यूअरशिप 1.65 करोड़ घंटे की हो गई थी। दूसरे सीजन का प्रीमियर 2023 के आखिर या 2024 की शुरूआत में हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें