नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘रेड नोटिस’ के ट्रेलर से चर्चा में आए अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स की नई फिल्म ‘फ्री गाय’ (Free Guy) भारत में अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही है। पिछले महीने दुनिया के बाकी तमाम देशों में रिलीज हो चुकी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ली थी और इस फिल्म की भारत में रिलीज की डेट 17 सितंबर फिक्स होने के साथ ही इस दिन सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही अर्जुन कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘भूत पुलिस’ की रिलीज डेट बदल गई है। दोनों फिल्में कॉमेडी फिल्में हैं और संभवत: इसी के चलते फिल्म ‘भूत पुलिस’ की रिलीज डेट बदल गई है।