फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Romantic Korean Web Series: चढ़ जाएगा प्यार का खुमार, वैलेंटाइन डे पर देखिए ये कोरियन वेब सीरीज

Fri, 14 Feb 2025 01:29 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में कोरियन म्यूजिक का खूब क्रेज देख गया है। यंग ऑडियंस कोरियन ड्रामा भी बड़े चाव से देखती है। आप भी अगर कोरियन ड्रामा, फिल्म, सीरियल के फैन हैं तो कुछ रोमांटिक वेब सीरीज जरूर देखिए। खासकर, वैलेंटाइन डे के मौके पर कुछ रोमांटिक सीरीज को अपने लाइफपार्टनर के साथ देखना ना भूलें। 


 
विज्ञापन
1 of 5
रोमांटिक कोरियन वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला

आप अपने पार्टनर के लिए, लाइफ पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे पर कुछ खास करना चाहते हैं लेकिन वक्त नहीं है तो साथ मिलकर कुछ रोमांटिक कोरियन वेब सीरीज देख लीजिए। यह रोमांटिक वेब सीरीज आपको पूरी तरह से प्यार के रंग में रंग देंगी। आपके दिन को खास बना देंगी। जानिए, ऐसी ही चुनिंदा वेब सीरीज के बारे में। 

विज्ञापन

2 of 5
वेब सीरीज 'आई एम मैरिड…बट’ - फोटो : सोशल मीडिया

आई एम मैरिड…बट’ 
आप 14 फरवरी को ही नेटफ्लिक्स पर एक रोमांटिक वेब सीरीज ‘आई एम मैरिड…बट’ देख सकते हैं। इस वेब सीरीज की कहानी एक शादी-शुदा जोड़े ही है, जिसमें लड़की शादी के तीन साल बाद अपने पति को तलाक देने के बारे में हर दिन सोचती है। अचानक उसकी मुलाकात एक नए शख्स से होती है, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बदलती है, वह लड़की फिर से अपने जीवनसाथी से करीबी महसूस करती है। अब वह कशमश में है कि क्या करे? 

विज्ञापन

3 of 5
वेब सीरीज 'वेन द स्टार्स गॉसिप' - फोटो : सोशल मीडिया

वेन द स्टार्स गॉसिप
यह वेब सीरीज बहुत ही कमाल की है। इसमें एक अंतरिक्ष यात्री और एक अंतरिक्ष पर्यटक के बीच प्यार की कहानी दिखाई गई है। सीरीज में सेटअप भी स्पेस का है। स्पेस की दुनिया, रोमांस का तड़का इस सीरीज में ऐसा है कि आपको देखकर मजा आ जाएगा। 

 

4 of 5
वेब सीरीज गार्जियन: द लोनली एंड ग्रेट गॉड - फोटो : सोशल मीडिया

गार्जियन: द लोनली एंड ग्रेट गॉड 
‘गार्जियन: द लोनली एंड ग्रेट गॉड’ सीरीज में एक ऐसे गॉबलिन (आत्माओं की रक्षा करने वाला शख्स) की कहानी है, जो अमर होने के अपने अभिशाप को तोड़ना चाहता है। इसके लिए उसे एक इंसानी दुल्हन की तलाश है। क्या गॉबलिन की यह इच्छा पूरी होती है? क्या उसे दुल्हन मिलती है? क्या उसे किसी से प्यार होता है? इसी स्टोरी लाइन के ईद-गिर्द पूरी सीरीज की कहानी बुनी गई है। इस सीरीज को देखना भी एक अलग ही तरह का एक्सपीरियंस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेब सीरीज लव योर एनिमी - फोटो : सोशल मीडिया
लव योर एनिमी
यह सीरीज ऐसे जोड़े की कहानी कहती है, जो एक ही दिन पैदा हुए थे। इनके परिवार एक-दूसरे के दुश्मन हैं। अठारह साल बाद ये दोनों मिलते हैं, इन्हें प्यार हाेता है। लेकिन इनकी राहें जुदा हो जाती हैं। जब दोनों छत्तीस साल के होते हैं तो फिर मिलते हैं, अब वे एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। क्या आगे इनको एक-दूसरे से दोबारा प्यार होता है? यही सीरीज की कहानी है। ‘लव योर एनिमी’ एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, इसे भी आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें