वैलेंटाइन वीक पर आप अपने लाइफपार्टनर के साथ अगर कोई राेमांटिक फिल्म देखने नहीं जा पा रहे हैं तो घर ही पर रोमांस से भरी वेब सीरीज देख सकते हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ रोमांटिक वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ एंज्वॉय कर सकते हैं।
वेब सीरीज में सिर्फ क्राइम स्टोरी ही पॉपुलर नहीं है, कई रोमांटिक वेब सीरीज को भी खूब सराहा गया है। इन रोमांस से भरी वेब सीरीज को आप वैलेंटाइन वीक पर एक बार फिर देख सकते हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित रोमांटिक वेब सीरीज के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
वेब सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे'
- फोटो : एक्स (ट्वीटर)
बड़ा नाम करेंगे
हाल ही में राजश्री प्रोडक्शन की पहली ओटीटी सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ का प्रीमियर हुआ है। इस सीरीज में प्यार की एक मासूम कहानी को कहा गया है। सीरीज की कहानी की शुरुआत ऋषभ (ऋतिक घनशानि) और सुरभि (आयशा कादुस्कर) के किरदारों से होती है, जो लॉकडाउन में एक जगह पर साथ फंस जाते हैं। इस मुश्किल से निकलने के बाद उन्हें लगता है कि दोबारा मुलाकात नहीं होगी लेकिन आगे इनका ही रिश्ता एक-दूसरे को आ जाता है। परिवार इनकी शादी तय कर देता है। आगे कहानी में कुछ ऐसे मोड़ आते हैं कि परिवार ही इनकी शादी ना करने का फैसला लेता है लेकिन तब तक दोनों को प्यार हो चुका होता है। कैसे ये दोनों अपने प्यार को पाएंगे, परिवार को मानेंगे, यही सीरीज की कहानी है। कहानी को राजश्री ने अपने ही जाने-पहचाने अंदाज में बनाया है। इस सीरीज को पूरे परिवार के साथ बैठकर भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
वेब सीरीज 'मिसमैच्ड'
- फोटो : सोशल मीडिया
मिसमैच्ड सीजन 3
‘मिसमैच्ड’ सीजन 3 में लीड कैरेक्टर डिंपल और ऋषि अपने रिश्ते को नई तरह से आगे बढ़ाते हैं, साथ ही अपने सपनों को भी पूरा करते हैं। यह सीरीज दो लोगों के बीच के प्यार के अलावा सेल्फ डिस्कवरी की भी बात करती है। इस सीरीज के पिछले दो सीजन को भी यंग ऑडियंस ने काफी पसंद किया था।
परमानेंट रूममेट्स
यह वेब सीरीज मिकेश और तान्या की लव स्टोरी कहती है। दोनों को कैसे प्यार होता है? शादी के बाद इनके सामने कैसी चुनौतियां आती हैं। ये दोनों उन चुनौतियों को कैसे हल करते हैं? यही सब कुछ कभी सीरियस तो कभी फनी तरीके से दिखाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत'
- फोटो : एक्स (ट्वीटर)
कर ले तू भी मोहब्बत
राम कपूर और साक्षी तवंर ने टीवी पर एक सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ किया था। इस सीरियल की काफी फैन फाॅलोइंग है। बाद में इन दोनों एक्टर्स ने वेब सीरीज ‘कर ले तू भी मोहब्बत’ में साथ काम किया। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे दो अलग-अलग स्वभाव वाले लोग प्यार में पड़ते हैं। साथ में एक खूबसूरत दुनिया बसाते हैं।
बारिश
वेब सीरीज ‘बारिश’ में आशा नेगी और शरमन जोशी नजर आए थे। यह सीरीज अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले दो लोगों की प्रेम कहानी कहती है। इसमें अनुज और गौरवी के बीच कैसे प्यार होता है? दोनों के प्यार के बीच किस तरह की मुश्किलें आती हैं, कैसे वो इसे सुलझाकर एक होते हैं। यही सीरीज की कहानी है।