राजस्थान में गैंगवार की बड़ी घटना सामने आई है। नामी गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह जेल से करीब तीन महीने बाद छूटकर वापस आया था और अपने गैंग को बढ़ाता ही जा रहा था। बता दें कि राजू ठेहट राजस्थान के आनंदपाल गैंग का कट्टर दुश्मन था। आनंदपाल राजस्थान का मशहूर गैंगस्टर था जिसकी कहानी फिल्मी दुनिया में भी कहानी दिखाई जा चुकी है। जिमी शेरगिल की वेब सीरीज रंगबाज फिर से में आनंदपाल की कहानी दिखाई जा चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि इस वेब सीरीज की कहानी क्या है और इसमें कौन-कौन से किरदार हैं-