आश्रम-2, वेब सीरीज आश्रम-2
- फोटो : अमर उजाला
प्रकाश झा ने कहा झा जिस ग्रुप ने परिसर में तोड़फोड़ की वह आया और चला गया। टीम ने घटना के बाद उस दिन का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में सभी तरह के लोग हैं, इसलिए मैं इन चीजों को स्वाभाविक मानता हूं। गंगाजल, अपहरण और राजनीति जैसी सामाजिक और राजनीतिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाने वाले निर्माता ने कहा कि उन्होंने उस घटना के बाद भी सीरीज की कहानी में कोई बदलाव के बारे में नहीं सोचा, क्योंकि उनसे हमारी कोई बात नहीं हुई थी।