फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हाथों में 27 किलो का कैमरा पकड़े भागते नजर आए रोहित शेट्टी, यहां जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 24 May 2022 10:47 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Rohit shetty - फोटो : social media
सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी कॉप ड्रामा फिल्म देने के बाद अब निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग में बिजी हैं। कहानी के साथ-साथ इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में ड्रामा, एक्शन, इमोशन और कॉमेडी का फुल डोज मिलने वाला है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में निर्देशक रोहित शेट्टी ने 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेट से एक बीटीएस वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी - फोटो : social media
रोहित शेट्टी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं रोहित 27 किलो के कैमरा को हाथ में पकड़े सीक्वेंस की शूटिंग करते दिख रहे हैं। बीटीएस वीडियो के आखिर में एक शख्स को चोट लगने पर वो सीढ़ियों से नीचे गिर जाता है, जिसको शूट करते हुए रोहित शेट्टी भी नीचे चले जाते हैं। उसके बाद आवाज आती है, सुपर्ब ... वेरीगुड... बॉबी हट। बता दें कि इंडियन पुलिस फोर्स के इस वीडियो को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
Rohit shetty - फोटो : social media
शूटिंग के सेट से बीटीएस वीडियो साझा करते हुए रोहित शेट्ट ने लिखा, ''ये अजीब है कि कैसे कांच का टूटना, शरीर का टकराना और सीढ़ी से गिरना हमारे लिए एक सामान्य बात है... वैसे, कैमरे का वजन 27 किलोग्राम है।'

 
विज्ञापन

4 of 4
'इंडियन पुलिस फोर्स' - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इंडियन पुलिस फोर्स के जरिए रोहित शेट्ट अपना डिजीटल डेब्यू करने जा रहे हैं। यह वेब सीरीज सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर रिलीज हाेने वाली है। इसमें सिद्धार्थ के अलावा शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी कॉप की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें