कोरोना महामारी के कारण बंद हुए थिएटर की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक व्यापक रूप दिया है। थिएटर बंद होने की वजह से अपनी फिल्मों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई फिल्मों के मेकर्स ने जहां ओटीटी का सहारा लिया तो वही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सफलता ने इसे मनोरंजन का एक बेहतर जरिया बना दिया। ओटीटी की इसी सफलता की वजह से अब कई बड़े कलाकार भी डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो इस साल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने को तैयार हैं।
इससे पहले रवीना टंडन से लेकर सुष्मिता सेन तक डिजिटल डेब्यू कर चुकी हैं। 90 की दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने 'आराण्यक' से तो सुष्मिता सेन ने आर्या से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं अब 90 के ही मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी जल्दी अपना ओटीटी डेब्यू करने को तैयार है। इसी क्रम में अभिनेता सुनील शेट्टी जल्द ही नेटफ्लिक्स की अपनी वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं।