फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release This week: अनिल कपूर की ‘थार’ से बिग बी की ‘झुंड’ तक, मई के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 02 May 2022 10:15 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ओटीटी पर रिलीज होंगे ये फिल्में और सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
महीने और हफ्ते की शुरुआत के साथ ही फैंस नई फिल्मों और सीरीज के आने का इंतजार करने लगते हैं। कोरोना महामारी से पहले लोगों का ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर ज्यादा क्रेज नहीं था और वह अपने मनोरंजन के लिए फिल्मों के थिएटर में रिलीज होने का इंतजार करते थे। लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लोगों को घर बैठे ही मनोरंजन का बढ़िया विकल्प दे दिए हैं। ओटीटी पर हर हफ्ते कई सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं। ऐसे में इस हफ्ते की शुरुआत के साथ ही आप एक्शन-थ्रिलर, कॉमेडी और रोमांस का डोज लेने के लिए तैयार हो जाइए। आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हमने इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट तैयार कर ली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते क्या खास है...
विज्ञापन

2 of 7
बेक्ड सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बेक्ड सीजन 3 (Baked Season 3)
ये सीरीज तीन यूनिवर्सिटी के फ्लैटमेट्स की कहानी दिखाती है, जो रात में फुड डिलीवरी सर्विस शुरू करने का फैसला करते हैं। इस सीजन में तीनों की एक ट्रिप देखने को मिलेगी, जब यह पहाड़ों में छुट्टी बिताने जाते हैं। विश्वजॉय मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी सीरीज में प्रणय मनचंदा, शांतनु अनम, मणिक पपनेजा और कृति विज मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2 मई से वूट पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

3 of 7
झुंड - फोटो : सोशल मीडिया
झुंड (Jhund)
अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म झुंड विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन फुटबॉल कोच का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्म 'सैराट' फेम नागराज मंजुले ने किया है। यह फिल्म 6 मई को जी5 पर रिलीज होगी।

4 of 7
थार फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
थार (Thar)
राज सिंह चौधरी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'थार' में अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें अनिल कपूर पुलिस तो हर्षवर्धन स्मगलर की भूमिका में हैं। यह फिल्म 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 7
होम शांति - फोटो : सोशल मीडिया
होम शांति (Home Shanti)
यह कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जो कई वर्षों तक सरकारी क्वाटर में रहने के बाद अपना पहला घर बना रहा है। सरकारी क्वार्टर खाली करने में बस तीन महीने बचे हैं। सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा स्टारर यह शो 6 मई को डिज्नी हॉटस्टार पर आएगा।
विज्ञापन

6 of 7
स्टोरिज ऑन द नेक्स्ट पेज - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोरिज ऑन द नेक्स्ट पेज (Stories on the next page)   
बृंदा मित्रा द्वारा निर्देशित और प्रमोद फिल्म्स के प्रतीक चक्रवर्ती और दीप फिल्म्स के मेनक सेन द्वारा निर्मित फिल्म में तीन कहानियों को दिखाया जाएगा। इसमें अभिषेक बनर्जी, दितिप्रिया रॉय, नमित दास, भूपेंद्र जदावत, विभा आनंद, रेणुका शहाणे, राजेश्वरी सचदेव और सैयद रजा मुख्य भूमिका में हैं। यह 6 मई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेट पुराण - फोटो : सोशल मीडिया
पेट पुराण (Pet Puran)
'पेट पुराण' एक कामकाजी जोड़े के बीच मानसिकता और प्राथमिकताओं के बीच संघर्ष की कहानी है। कलप चाहता है उनकी कोई संतान न हो, वहीं परिवार का मानना का है कि अब उन्हें परिवार को बढ़ाना चाहिए। ऐसे में वह दो पेट ले आते हैं। शो में  साईं ताम्हनकर और ललित प्रभाकर मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज को आप सोनी लिव पर 6 मई से देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें