इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए ढेरों फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं। ओटीटी पर कंटेंट की कोई कमी नहीं हैं, दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं। सिनेप्रेमियों को अब फिल्मों का टीवी पर प्रसारित होने का इंतजार नहीं करना पड़ता क्योंकि अब बड़े से बड़े सितारे की फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम की जा सकती है। मई का महीना शुरू हो गया है और सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ऐसी कई फिल्में हैं, जो इस महीने ओटीटी पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फिल्मों के शौकीन लोगों के साथ-साथ यह महीना वेब सीरीज के प्रेमियों के लिए भी बहुत खास होने वाला है। आज हम इस आर्टिकल में आप सभी को इस महीने रिलीज होने वाले ओटीटी कंटेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मई का महीना आप लोगों के लिए क्या खास लेकर आया है...