फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरिज, अपनी वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

Sun, 20 Mar 2022 04:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरिज - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म जब से आए हैं, मनोरंजन के मायने ही बदल गए हैं। पहले जहां लोगों को थिएटर में फिल्म आने का इंतजार करना पड़ता था तो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ नया देखने को मिल जाता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों के मनोरंजन के लिए बहुत से विकल्प मौजूद हैं। इस हफ्ते एमएक्स प्लेयर, अल्ट बालाजी, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी+ हॉटस्टार पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी, जिनकी लिस्ट हम आपको बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
पावनखिंड - फोटो : सोशल मीडिया
पावनखिंड
मराठी फिल्म 'पावनखिंड' ने अपनी रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी।  यह एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन दिगपाल लांजेकर ने किया है। फिल्म में चिन्मय मंडलेकर,  मृणाल कुलकर्णी, अजय पुरकर, समीर धर्मधिकारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म अमेजन प्राइम पर 20 मार्च को रिलीज हो गई है।
विज्ञापन

3 of 9
रूहानियत - फोटो : सोशल मीडिया
रूहानियत
'रूहानियत' की कहानी एक प्यारे जोड़े के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के बीच भरोसा टूटता है। इसके बाद यह देखना होना कि क्या वे अपनी गलतियों को सुधारेंगे या पूरी तरह से दूर हो जाएंगे? इसमें कनिका मान, अर्जुन बिजलानी, स्मिता बंसाली और गीतिका महेन्द्रू मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसे 23 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा।

4 of 9
पवित्र रिश्ता - फोटो : सोशल मीडिया
पवित्र रिश्ता
जी टीवी के मशहूर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' का ओटीटी वर्जन 'पवित्र रिश्ता सीजन 2' लोगों ने बहुत पसंद किया था। इसमें मानव और अर्जना का किरदार अंकिता लोखंडे और शहीर शेख ने निभाया था। शो को मिले प्यार के बाद अब इसका सीजन 3 अल्ट बालाजी पर 25 मार्च को आएगा। इसमें उषा नाडकर्णी, पीयूष रानाडे, सुचिता बंदरकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 9
ड्यून - फोटो : सोशल मीडिया
ड्यून
यह कहानी पॉल एटराइड्स की है, जो एक प्रतिभाशाली युवक है। वह अपने परिवार और अपने लोगों के भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए ब्रह्मांड के सबसे खतरनाक ग्रह की यात्रा करता है। इसमें टिमोथी चालमेट, पॉल एटराइड्स, रेबेका फर्ग्यूसन · लेडी जेसिका एटराइड्स. जैंडया, चानी, ऑस्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'ड्यून' साइंस फिक्शन मूवी है, जो 25 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
विज्ञापन

6 of 9
ब्रिजर्टन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिजर्टन सीजन 2
'ब्रिजर्टन' एक रोमांस, ड्रामा सीरीज है, जिसके पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। उसके बाद से लोग दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। ये ब्रिजर्टन परिवार के आठ करीबी भाई-बहन की कहानी है, जो लंदन की हाई सोसायटी में प्यार और खुशी का तलाश करते हैं। यह जूलिया क्विन के बेस्टसेलिंग उपन्यासों से प्रेरित है। इसमें एडजोआ एंडोह, जूली एंड्रयूज और लोरेन एशबोर्न मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसे 25 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 9
बिग स्काई सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग स्काई सीजन 2
'बिग स्काई' का पहला सीजन 2020 में आया था, जिसे सफलता प्राप्त हुई थी। अब जल्द ही इसका दूसरा सीजन आने वाला है। इसमें कैथरीन विन्निक, जेनी होयट, काइली बनबरी , कैसी डेवेल और ब्रायन गेराघ्टी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक क्राइम ड्रामा, थ्रिलर सीरीज है, जिसे 25 मार्च को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

8 of 9
लिज्जो वॉच आउट फॉर बिग गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
लिज्जो वॉच आउट फॉर बिग गर्ल
यह एक शो है, जिसमें लिज्जो अपने एक टूर के लिए महिलाओं (बिग ग्रर्ल्स) को ढूंढने निकलती है, जो उनके बैक अप डांसर में शामिल हो। इसमें लिज्जो और जयला सुलिवन मुख्य रूप से दिखाई देंगे। इसे 25 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

9 of 9
द ब्लैक लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
द ब्लैक लिस्ट सीजन 9
'द ब्लैकलिस्ट' एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर टेलीविजन सीरिज है, जिसके अब तक 9 सीजन आ चुके हैं। इसमें मुख्य रूप से जेम्स स्पैडर, मेगन बूने, डिएगो क्लैटनहॉफ, रयान एगॉल्ड नजर आएंगे। यह पहले 2021 में नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 26 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें