बॉलीवुड लोगों के दिलों पर सालों से राज कर रहा है, इसकी हर फिल्म को लोग बड़ी दिलचस्पी से देखते हैं। लेकिन अगर बात बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों की आ जाए तो लोग इनके लिए क्रेजी महसूस करते हैं। कई लोग इन हॉरर फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, तो ऐसी ही कुछ रोंगटे खड़ी करने वाली फिल्मों की एक लिस्ट हमने तैयार की है। अगर आपने ये फिल्में अभी तक नहीं देखीं हैं तो आप इन्हें ओटीटी पर देखकर अपना वीकेंड थोड़ा और मनोरंजक बना सकते हैं।