फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स का बड़ा दांव आने वाली फिल्मों और वेबसीरीज पर, कंपनी की उपाध्यक्ष ने बताई आगे की रणनीति

Fri, 17 Jul 2020 12:27 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
मोनिका शेरगिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टेलीविजन की टीआरपी की तरह अब ओटीटी (ओवर द टॉप) एप पर दिखाई जाने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की दर्शक संख्या के आंकड़े भी विवादों में घिर रहे हैं। नेटफ्लिक्स का दावा है कि उसकी क्रिम्स हेम्सवर्थ व रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म एक्सट्रैक्शन ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है, लेकिन, ये पूछे जाने पर ओटीटी भारत में अब तक कितने ग्राहक बना पाया है, कंपनी की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

2 of 6
नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
अपने संस्थापक रीड हैस्टिंग्स के कहे मुताबिक भारत में 10 करोड़ ग्राहक बनाने का ख्वाब देख रहे ओटीटी नेटफ्लिक्स की मार्केटिंग टीम अब भी मेट्रो शहरों के बाहर के ग्राहकों पर तवज्जो नहीं दे रही है। उसे पता ही नहीं है कि भारत में शहरों में डिजिटल का सैचुरेशन प्वाइंट आ चुका है और अब जो भी ग्राहक डिजिटल के बढ़ रहे हैं वह जियो की गांवों, कस्बों और शहरों तक बढ़ रही पहुंच के चलते बढ़ रहे हैं। नेटफ्लिक्स का पूरा ध्यान फिलहाल ज्यादा से ज्यादा कंटेंट खरीदकर प्राइम वीडियो और हॉटस्टार के लिए बाजार में कंटेंट के भाव बढ़ा देने की है। नेटफ्लिक्स ने हिंदी की 17 फिल्में और वेब सीरीजों को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की घोषणा की है जिसमें गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल, त्रिभंगा, लूडो, ए सूटेबल बॉय जैसे कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। हालांकि इतना कुछ कर लेने के बावजूद नेटफ्लिक्स भारत में अपने सब्सक्राइबर्स की गिनती बताने से कतराता है।
विज्ञापन

3 of 6
नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में नेटफ्लिक्स की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल की एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस  में अमर उजाला ने जब मोनिका से पूछा कि मौजूदा स्थिति में नेटफ्लिक्स दुनिया के डिजिटल प्लेटफॉर्मों में और खासतौर से भारत में अपने आप को किस स्थिति में पाता है? तो इसका जवाब देते हुए मोनिका ने बताया कि नेटफ्लेक्स को वैश्विक तौर पर अपने सब्सक्राइबर्स बताने में कोई परहेज नहीं है। उनके मुताबिक नेटफ्लिक्स के ग्राहक करीब आठ करोड़ 30 लाख हैं। हालांकि, नेटफ्लिक्स के संस्थापक रीड हेस्टिंग्स ने दो साल पहले सिर्फ भारत में 10 करोड़ ग्राहक बना लेने का दावा किया था।

4 of 6
नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघरों पर लटके तालों के कारण ज्यादातर छोटी-बड़ी या फिर मंझले बजट की फिल्में सीधे ओटीटी पर ही रिलीज हो रही हैं। ऐसे में सभी प्लेटफॉर्म्स कोशिश कर रहे हैं कि उनके हाथ बड़े-बड़े शीर्षक लगें। हालांकि मोनिका का कहना है कि नेटफ्लिक्स स्टार पावर की जगह सामग्री पर ध्यान दे रहा है। मोनिका ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'हमारे लिए अब भी कहानी और उस कहानी को बनाने वाले बहुत मायने रखते हैं। नेटफ्लिक्स खुद भी हमेशा से अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली कहानियों में निवेश करता आया है और आगे भी ऐसा ही करता रहेगा। बेशक बड़े कलाकार के होने से प्रोजेक्ट को ज्यादा फायदा हो सकता है लेकिन नेटफ्लिक्स अभी भी सामग्री पर ध्यान दे रहा है।'
विज्ञापन

5 of 6
ओटीटी प्लेटफॉर्म - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेटफ्लिक्स की तरह दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजॉन प्राइम वीडियो भी हिंदी पट्टी के दर्शकों को लुभाने के लिए मोटा पैसा खर्च कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के बारे में मोनिका का कहना है कि स्ट्रीमिंग बिजनेस थोड़ा सा अलग है। उन्होंने कहा, 'यहां पहले दिन का पहला शो जैसी कोई बात नहीं होती है। काफी समय पहले रिलीज हो चुके प्रोजेक्ट्स को इस लॉकडाउन के दौरान भारी मात्रा में देखा गया है। तो किसी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध चीजों को कोई भी कभी भी देख सकता है। तो यहां प्रतियोगिता जैसी कोई बात नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइव वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
जब से डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत में आए हैं तब से कई लोग यह कह चुके हैं कि इनसे सिनेमाघरों के व्यापार पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। हालांकि इस बारे में मोनिका कहती हैं, 'सिनेमाघर और ओटीटी एक दूसरे के पूरक हैं। यह दोनों व्यापार एक दूसरे पर कोई भी प्रभाव नहीं डाल सकते क्योंकि इन दोनों की सामग्री भी अलग है और इनके दर्शक भी अलग हैं। और वैसे भी, जो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाती हैं, उसके बाद ही वह ओटीटी पर आती हैं। इस हिसाब से ओटीटी हमेशा अपनी अलग ही सामग्री बनाता है। तो मुझे नहीं लगता कि यह दोनों ही व्यापार एक दूसरे पर कोई प्रभाव डालेंगे।'

पढ़ें: महीने के आखिरी शुक्रवार को सिनेमा का महामुकाबला, एक साथ मोबाइल पर रिलीज होंगी ये चार फिल्में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें