फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: दबंग ब्राह्मण नेता अखेराज के आतंक का नया अध्याय, ‘ये काली काली आंखें’ का दूसरा सीजन जल्द

Wed, 02 Feb 2022 01:35 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Yeh Kaali Kaali Ankhein - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश के रूप में स्थापित करने वाली वेब सीरीज में इस साल की चर्चित वेब सीरीज रही ‘ये काली काली आंखें’ का दूसरा सीजन भी जल्दी ही आने वाला है। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर बने माहौल के बीच नेटफ्लिक्स ने अपनी इस वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ के दूसरे सीजन की घोषणा की है। ‘ये काली काली आंखें’ एक ब्राह्मण राजनीतिज्ञ के अपनी इकलौती बेटी को अपने मुनीम के बेटे से ब्याह देने की कहानी है। और, ये इसके बाद होता है कि पंडित नेता की बेटी इस लड़के को हर कीमत पर पाना चाहती है। सीरीज में ताहिर राज भसीन ने एक ऐसे बेरोजगार युवक का किरदार किया है जिसकी शख्सीयत एक कायर की है और न वह अपने प्रेमी और न ही अपनी जबर्दस्ती की बनी बीवी से ही अपने मन की बात कह पाता है। सीरीज को लेकर हिंदी भाषी प्रदेशों के दर्शक काफी उत्सुक रहे हैं और लोगों ने इसे देखा भी खूब लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर ये सीरीज खरी नहीं उतर पाई।
विज्ञापन

2 of 5
Yeh Kaali Kaali Ankhein - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ देखने वालों को सबसे बडी शिकायत यही रही कि इस सीरीज को सीजन के हिसाब से ढंग से डिजाइन नहीं किया गया। पहला सीजन जहां आकर एकदम से खत्म होता है, वह दर्शकों को सबसे खराब लगा और उनको ये भी लगा जैसे कि सारे आठ एपीसोड देखना ही फिजूल रहा। बताते हैं कि दर्शकों की इसी प्रतिक्रिया को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने सीरीज का अगला सीजन जल्द से जल्द रिलीज करने का फैसला कर लिया है। पता ये भी चला है कि सीरीज का दूसरा सीजन भी पहले सीजन के साथ ही शूट हो चुका है। हालांकि, इस बारे में ओटीटी की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
ये काली काली आंखें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेटफ्लिक्स और तमाम दूसरे ओटीटी ये ही मानकर चलते हैं कि उनकी वेब सीरीज और फिल्में बस ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों द्वारा देख ली जाएं। सीरीज व फिल्मों की क्वालिटी से उन्हें उतना मतलब नहीं होता जितना इन सीरीज पर दर्शकों के बिताए समय से होता है। दर्शक अपना पैसा और उससे भी कीमती समय निवेश करके सीरीज या फिल्में देखते हैं। वे अच्छी हैं या खराब इस पर बहस करते रहते हैं और ओटीटी का मकसद वहीं पूरा हो जाता है जहां उस सीरीज या फिल्म देखने वालों की तादाद एक अपेक्षित संख्या तक पहुंच जाती है।

4 of 5
ये काली काली आंखें - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ को भी दर्शकों ने खूब देखा और बताते हैं कि हिंदी क्राइम सीरीज पसंद करने वाले करीब एक दर्जन देशों में ये सीरीज नेटफ्लिक्स के होम पेज पर दिखने वाली उस देश में देखे जा रहे सबसे लोकप्रिय 10 कॉन्टेंट की नेटफ्लिक्स की अपनी लिस्ट में छठे नंबर पर रही है। भारत के अलावा इस सीरीज को लेकर श्री लंका, मॉरीशस, बहरीन, मालदीव, ओमान, कतर आदि देशों में दर्शक काफी उत्सुक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये काली काली आंखें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ के दूसरे सीजन में सौरभ शुक्ला, ताहिर राज भसीन, आंचल सिंह, शिखा त्रिपाठी और अनंत विजय जोशी की वापसी तय हो चुकी है। सीजन 2 को ग्रीन सिगनल मिलने पर सीरीज के रचयिता, निर्माता, निर्देशक व लेखक सिद्धार्थ सेन गुप्ता ने अपनी साथी लेखकों अनाहता मेनन और वरुण बडोला का आभार जताया औऱ कहा कि ये सब सीरीज के सितारों के साथ साथ बाकी सभी कलाकारों और तकनीशियों की मेहनत से संभव हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें