बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो का पहला एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है। जिसमें अभिनेत्री अरबाज खान से तलाक और अपनी निजी जिंदगी के बारे में फराह खान के साथ खुलकर बातें करती हुई नजर आईं। शो में मलाइका ने बताया कि उनके बेटे अरहान ने उन्हें इस शो को करने के लिए सबसे पहले सपोर्ट किया था। साथ ही उन्होंने कहा बॉयफ्रेंड अर्जुन उन्हें काफी खुश रखते हैं।