फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान की 'डॉक्टर जी' सिनेमाघरों में नहीं कर पाई थी कमाल, क्या ओटीटी पर दिखाएगी धमाल?

Mon, 05 Dec 2022 05:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डॉक्टर जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, 'एन एक्शन हीरो' सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इस बीच, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' भी दर्शकों के सामने एक बार फिर रिलीज होने के लिए तैयार है। आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'डॉक्टर जी' को अब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि यह फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी?
विज्ञापन

2 of 4
डॉक्टर जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पर्दे पर नहीं चला जादू
आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को सिनेमाघरों में 14 अक्तूबर को रिलीज किया गया था। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम साबित हुई। इस फिल्म में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म ओटीटी पर दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो पाती है या नहीं?

यह भी पढ़ें: The Kapil Sharma Show: कपिल के शो में सिद्धू के बाद छिनने जा रही अर्चना सिंह की कुर्सी, आखिर किससे है खतरा?
विज्ञापन

3 of 4
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 'डॉक्टर जी' की ओटीटी रिलीज की तारीख सामने आ चुकी है। आयुष्मान खुराना की यह फिल्म रविवार, 11 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज की जाएगी। इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की गई है। जो दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म को नहीं देख पाए थे, अब वे घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
 

यह भी पढ़ें: OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, तापसी और रणदीप हुड्डा का चलेगा जादू
विज्ञापन

4 of 4
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी
फिल्म 'डॉक्टर जी' का डायरेक्शन अनुभूति कश्यप ने किया है। यह मेडिकल कैंपस पर आधारित कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। 'डॉक्टर जी' एक मेडिकल स्टूडेंट के स्ट्रगल की कहानी है, जो ऑर्थोपेडिक्स में स्पेशलिटी हासिल करना चाहता है, लेकिन रैंक कम आने के कारण उसका एडमिशन गायनकोलॉजी में होता है और अब वह इससे निकलने की कोशिश करता है। 

यह भी पढ़ें: Shakti Kapoor: जब शक्ति कपूर को जोर से पड़े तीन थप्पड़, इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें