मीनाक्षी सुंदरेश्वर( अभिमन्यु दासानी और सान्या)
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ में सुंदरेश्वर का किरदार अदा कर रहे अभिमन्यु दासानी ने भी ट्रेलर लॉन्च पर फिल्ममेकिंग के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भी माना कि वह निजी जीवन में लॉन्गडिस्टेंस रिलेशनशिप का आनंद उठा चुके हैं लेकिन इन दिनों उनकी मां अभिनेत्री भाग्यश्री उनकी शादी के लिए रिश्ते तलाशती रहती हैं। अभिमन्यु के मुताबिक, ''सान्या और विवेक के साथ इस फिल्म में काम करके मुझे बहुत मजा आया। मेरे लिए यह एक जीवन बदलने वाला अनुभव रहा है। इस फिल्म में प्यार, शादी, जिंदगी में आने वाले संघर्षों और उनके बीच की हर चीज के कहानी को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। मुझे उम्मीद है कि हर किसी को यह फिल्म पसंद आएगी।''