फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: ‘महारानी’ सीरीज में छा गईं हुमा, अब फीस में फर्क को लेकर एक्ट्रेस ने उठाए जरूरी सवाल

Fri, 16 May 2025 11:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में हुमा कुरैशी ने अपने करियर की सबसे हिट सीरीज ‘महारानी’ को लेकर बात की। साथ ही पुरुष अभिनेता के मुकाबले एक्ट्रेसेस को कम फीस क्यों मिलती है? इस बात पर भी सवाल उठाए। 
विज्ञापन
1 of 5
सीरीज 'महारानी' में हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अब तक ‘महारानी’ नाम की वेब सीरीज के तीन सीजन कर चुकी हैं, इसमें वह लीड रोल में नजर आती हैं। इस सीरीज में उनके काम को काफी सराहा गया। ‘महारानी’ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में भी शामिल है। इतना सब होने के बावजूद भी हुमा कुरैशी को पुरुष कलाकारों के मुकाबले बहुत कम फीस मिलती है। इस अंतर पर वह सवाल उठाती हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq

हुमा ने फीस के अंतर पर बात की 
हाल ही हुमा कुरैशी ने इंडिया टुडे से की गई बातचीत में बताया कि सीरीज ‘महारानी’ सबसे ज्यादा देखी जाने के बावजूद भी उन्हें पुरुष अभिनेताओं के मुकाबले कम फीस मिलती है। फिल्मों में तो ऐसा होता है, ओटीटी पर भी यही सीन है। वह बताती हैं कि ओटीटी पर काम करने वाले नामी एक्टर्स को लगभग 45 करोड़ रुपये फीस मिलती है लेकिन एक्ट्रेसेस को इतनी फीस नहीं मिलती है। इस फीस के अंतर पर हुमा सवाल करती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi: जब निर्देशक ने कहा कम उम्र वाले किरदार करो, हुमा कुरैशी ने इस बात पर किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम @iamhumaq

बदलाव की है उम्मीद 
हुमा कुरैशी आगे कहती हैं, ‘यह सब ऐसा ही।’ लेकिन हुमा कुरैशी को उम्मीद है कि बातचीत करके, चर्चा करके इस स्थिति में बदलाव आएगा। हुमा कुरैशी की सीरीज ‘महारानी’ का चौथा सीजन भी जल्द आएगा, इसमें भी वह रानी भारती का रोल निभाएंगी।  

ये खबर भी पढ़ें:Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ‘रॉयल्स’ में आएंगी नजर, सुष्मिता से लेकर हुमा कुरैशी तक बनीं वेब सीरीज का हिस्सा

4 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq

ओटीटी को सराह भी 
ओटीटी में फीस के अंतर की बात करने के अलावा हुमा कुरैशी ने इस प्लेटफॉर्म को सराहा भी है। हुमा का मानना है कि इस प्लेटफॉर्म ने जयदीप अहलावत, शेफाली शाह और उनके लिए नए दरवाजे खोले हैं। अब हुमा कुरैशी और ये एक्टर्स अच्छी कहानियों का हिस्सा बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq
इन फिल्मों में आएंगी नजर हुमा कुरैशी 
वेब सीरीज ‘महारानी 4’ के अलावा हुमा कुरैशी के पास कुछ फिल्मों के ऑफर भी हैं। वह फिल्म ‘टॉक्सिक’, ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं। ‘टॉक्सिक’ एक कन्नड़ फिल्म है, जिसमें ‘केजीएफ’ फेम एक्टर यश लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें