क्रिमिनल जस्टिस 4
- फोटो : यूट्यूब
शो में नजर आएंगे ये कलाकार
इस सीजन में पंकज त्रिपाठी के साथ कई बड़े सितारे नजर आएंगे। मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, आशा नेगी, श्वेता बसु प्रसाद, खुशबू अत्रे, और बरखा सिंह ने भी इस शो में अहम किरदार निभाए हैं। इस सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है, जिन्होंने इसके सभी सीजन का निर्देशन किया है। इसे अप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।