फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: 'ये आपके भाई का घर नहीं है', 'लॉकअप' के प्रीमियर पर कंगना ने उड़ाया सलमान का मजाक

Fri, 04 Feb 2022 07:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर कंगना रणौत के साथ मिलकर एक नया शो 'लॉक अप' (Lock Upp: Badass Jail, Atyaachari Khel) लेकर आ रही हैं। बीती रात को इस शो का शानदार प्रीमियर हुआ। इसे अब तक का सबसे बड़ा निडर शो बताया जा रहा है। ये कंगना रणौत का डिजिटल डेब्यू भी होगा। शो में कुछ नामी गिरामी चेहरों को एक द्वीप पर रखा जाएगा और उन पर नजर रखने की जिम्मेदारी होगी शो के होस्ट की। आज सुबह से ही कंगना ट्रेंडिंग में बनी हुई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे सलमान पर तंज कसती दिखाई दे रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना जैसे ही स्टेज पर आती हैं माइक लेकर कहने लगती हैं, आप लॉक अप के लिए तैयार हैं, लेकिन ये आपके भाई का घर नहीं है। ये मेरी जेल है और यहां होगा अत्याचार का खेल। क्या आप तैयार हैं?

विज्ञापन

3 of 5
लॉक अप का प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना का ये वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि कंगना ने अपने इस शो के बहाने सलमान खान पर निशाना साधा है क्योंकि बिग बॉस को सलमान खान ही होस्ट करते हैं और उसे भाई का घर भी कहा जाता है। खैर सलमान कंगना के इस बयान पर क्या रिएक्शन देंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

4 of 5
लॉक अप का प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
'लॉक अप'  शो का प्रसारण एकता कपूर के चर्चित ऐप आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर एक साथ होगा। बताया जा रहा है कि इस शो की 24 घंटे और सातों दिन लाइव स्ट्रीमिंग होगी और इसमें भाग लेने वाले सभी 16 सेलिब्रिटीज सलाखों के पीछे कैद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ekta kapoor - फोटो : instagram
वेब स्पेस में सेमी पोर्न कॉन्टेंट दिखाते रहे ओटीटी ऐप्स आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर दोनों की ये अपनी छवि सुधारने और अपनी ब्रांड वैल्यू दुरुस्त करने की बड़ी कोशिश हैं। एकता कपूर ने अपने वीडियो के साथ एक अस्वीकरण जारी किया है जिसमें कहा गया है कि शो में जो भी दिखाया जाएगा उसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं होंगी। यह गेम लॉकअप के साथ पेश किया जाएगा, जहां दर्शक रियल में खेल सकते हैं और जीत सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें