बॉलीवुड की पंगा कंगना रणौत अपने नए रियलिटी शो लॉकअप के साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना डेब्यू कर चुकी हैं। रविवार से शुरू हुआ कंगना का यह रियलिटी शो एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो के कॉन्सेप्ट के मुताबिक कंगना इस शो में जेलर बनी नजर आ रही हैं, जो शो के कंटेस्टेंट बने सेलेब्रिटीज को अपनी जेल में कैद करेंगी। शो में बतौर कैदी गई जानी-मानी और विवादित हस्तियां नजर आने वाली हैं। इसी क्रम में शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए विवादों से घिरे स्वामी चक्रपाणि। स्वामीजी ने कगंना की जेल में दूसरे कैदी के तौर पर एंट्री मारी है।
शो में आते ही कंगना ने स्वामी चक्रपाणि को बताया कि उन पर आरोप है कि उन्होंने टकिला शॉर्ट्स की तरह गोमूत्र पार्टी की थी। इस पर जवाब देते हुए चक्रपाणि ने कहा कि हमने कोई शराब पार्टी नहीं कि हमने कोई अय्याशी वाली पार्टी नहीं की। हमने तो सिर्फ गोमूत्र की पार्टी की।