स्वपनिल शिंदे उर्फ सायशा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही के एक एपिसोड में, सायशा ने यह भी साझा किया था कि सर्जरी से पहले वह सलाह के लिए कुछ मनोचिकित्सकों के पास गईं थीं। अपने साथियों के साथ बात करते हुए, उन्होंने कहा, "मैं बहुत 'हट्टा कट्टा टाइप' थी। तो पहले तीन मनोचिकित्सकों ने मुझसे कहा, 'ये तुम क्या कर रहे हो, यह गलत है। आप बहुत तेजतर्रार हैं, हैंडसम हैं, आपको इससे गुजरने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक चरण है, ये तो निकल जाएगा।" लेकिन मुझे 15 साल की उम्र में ही समझ आ गया था कि मेरी दिलचस्पी पुरुषों में है। लेकिन मैं उलझन में थी और सब देखने समझने के बाद 40 साल की उम्र में, सर्जरी करवाई।