prince narula
- फोटो : सोशल मीडिया
आजमा फल्लाह ने कही ये बात
आजमा फल्लाह ने लकड़ी का एक टुकड़ा हाथ में घूमाते हुए प्रिंस नरूला के लिए कहा, 'नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया।' आजमा फल्लाह की ये बात सुनकर प्रिंस काफी ज्यादा भड़क जाते हैं और कहते हैं, 'बेटा अगर तू फिर से पर्सनल पर गई तो बहुत बुरा होगा। मैं शादीशुदा आदमी हूं।' इतना ही नहीं, गुस्साए प्रिंस नरूला आजमा फल्लाह का सामान भी फेंकने के लिए आगे बढ़ जाते हैं। वह आजमा फल्लाह का सूटकेस उठाकर बाहर ले आते हैं और कहते हैं, 'सारा सामान उठाकर बाहर फेंक दूंगा मैं।'