फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: एग्जाम की टेंशन दूर करने के लिए क्या भारी पड़ रहा 'क्रैश कोर्स' का इंतजार, ये वेब सीरीज भी बना देंगी मूड

Sun, 01 May 2022 03:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर जारी है। इंजीनियरिंग से लेकर मेडिकल तक कई तरह के एंट्रेंस एग्जाम की परीक्षाएं आने वाले दिनों में होने वाली हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
web series on competitive exams - फोटो : Social media

देशभर में इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर जारी है। इंजीनियरिंग से लेकर मेडिकल तक कई तरह के एंट्रेंस एग्जाम की परीक्षाएं आने वाले दिनों में होने वाली हैं। ऐसे में इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे की स्टूडेंट्स एग्जाम की टेंशन के बीच अपना मूड हल्का करने के लिए फिल्मों और सीरीज का सहारा ले रहे हैं। परीक्षाओं का दौर के बीच हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई सीरीज क्रैश कोर्स का एलान किया है। लेकिन अभी इस सीरीज की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं पर आयोजित सीरीज देखना चाहते हैं तो विभिन्न ओटीटी पर मौजूद इन सीरीज को देख सकते हैं- 

विज्ञापन

2 of 6
टीवीएफ एस्पिरेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

एस्पिरेंट्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म- यूट्यूब

सरकारी नौकरी के लिए मशहूर यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हम में से अधिकांश लोग किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो वर्षों से यूपीएससी को क्रैक करने की कोशिश कर रहा है, और शायद किसी ऐसे व्यक्ति को भी जिसने इसे पहली बार में ही क्रैक कर लिया हो। टीवीएफ की सीरीज एस्पिरेंट्स की कहानी तीन ऐसे दोस्तों की कहानी है, जो यूपीएससी के इच्छुक हैं। कहानी तीन दोस्तों के अतीत और वर्तमान के ईर्द-गिर्द घूमती है।

 

विज्ञापन

3 of 6
कोटा फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कोटा फैक्ट्री 

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

जैसा कि नाम से पता चलता है यह सीरीज इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मशहूर कोटा शहर पर आधारित है। इस सीरीज में भारतीय शिक्षा प्रणाली पर एक आकर्षक और भावनात्मक व्यंग्य किया गया है। सीरीज में स्टूडेंट और प्रवेश परीक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं को खूबसूरती से दिखाया गया है।

4 of 6
लाखों में एक - फोटो : Social media

लाखों में एक

ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम

कॉमेडियन और पूर्व आईआईटीयन बिस्वा कल्याण रथ द्वारा विकसित, सीरीज लाखों में एक भी कोटा की प्रवेश परीक्षा प्रणाली की कठोर वास्तविकता प्रस्तुत करता है। इस सीरीज में मुख्य भूमिका में ऋत्विक सहोर नजर आए हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
अल्मा मैटर्स - फोटो : Social media

अल्मा मैटर्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

अल्मा मैटर्स: इनसाइड द आईआईटी ड्रीम एक भारतीय डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज़ है,जिसे प्रतीक पात्रा और प्रशांत राज ने निर्देशित किया है। मशहूर इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी खड़गपुर के इतिहास और संस्थान में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के दर्द को दिखाया गया है, जिसे राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्म 3 इडियट्स में भी दिखाने की कोशिश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑपरेशन एमबीबीएस - फोटो : Social media

ऑपरेशन एमबीबीएस

ओटीटी प्लेटफॉर्म- एम एक्स प्लेयर

यह बात किसी से भी नहीं छिपी है कि एक मेडिकल छात्र का जीवन कितनी परेशानियों से भरा होता है। प्रवेश परीक्षा को पास करने से लेकर कॉलेज में प्रवेश पाने इसके लिए कई मुश्किल पड़ाव पार करने होते हैं। मेडिकल छात्र की इन्ही परेशानियों को दर्शाती है सीरीज ऑपरेशन एमबीबीएस। यह सीरीज खास तौर पर  प्रथम वर्ष के मेडिकल छात्रों के जीवन पर केंद्रित है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें