फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: करण जौहर के पहले गेस्ट बनेंगे आलिया भट्ट-रणवीर सिंह, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Fri, 06 May 2022 04:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
koffee with karan season 7 - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर अपना पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन सात के साथ जल्द ही लौट रहे हैं। इस शो में करण जौहर बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ मनोरंजन जगत की ही गॉसिप करते हुए नजर आते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं, फैंस सीजन 7 को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हर कोई इस सीजन में नजर आने वाले सेलेब्स के नाम जानना चाहता है और अब सीजन 7 के पहले गेस्ट का नाम भी सामने आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर के इस शो में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहले गेस्ट होंगे और इस एपिसोड की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है।  
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक साथ नजर आने वाले हैं और इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में रणवीर और आलिया मिलकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने इस चैट शो में पहुंचने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शो की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू करने के लिए सेट पर काम चल रहा है। रणवीर और आलिया 10 मई को मुंबई में शो के पहले एपिसोड की शूटिंग करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के बाद पहला शो
आलिया भट्ट अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व अभिनेता रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बधी थीं। शादी के तुरंत बाद ही आलिया और रणबीर ने अपनी अपकमिंग फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब आलिया शादी के बाद पहली बार किसी टॉक शो में नजर आएंगी। ऐसे में अभिनेत्री के फैंस काफी खुश हैं क्योंकि आलिया ने शादी के बाद कोई इंटरव्यू भी नहीं दिया था। 
विज्ञापन

4 of 4
कॉफी विद करण
ओटीटी पर आएगा शो
करण जौहर के चैट शो के पुराने छह सीजन टीवी पर टेलीकास्ट हुए हैं। लेकिन इस बार करण सीजन 7 के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 'कॉफी विद करण' का सीजन 7 नहीं आ रहा है। इस खबर ने ही फैंस को झटका दे दिया था। इसके बाद करण जौहर ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर टेलीकास्ट होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें