फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOCKUPP: कंटेस्टेंट को 'लॉकअप' में बंद करने को तैयार कंगना, जानें कैसे और कहां ऑनलाइन देख सकेंगे आप

Sat, 26 Feb 2022 12:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kangana ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर कंगना रणौत के साथ मिलकर एक नया शो 'लॉक अप' (LockUpp: Badass Jail, Atyaachari Khel) लेकर आ रही हैं।  ये कंगना रणौत का डिजिटल डेब्यू भी होगा। शो में करीब 16 प्रतिभागी शामिल होंगे जिनकी लाइफ विवादित रही है। इन सेलेब्रिटीज को 72 दिनों के लिए जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। लॉक अप एक ऐसी जगह है, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। शो में 24x7 सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखी जाएगी। एक्ट्रेस निशा रावल, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, एक्ट्रेस पूनम पांडे, पहलवान बबीता फोगाट जैसे सितारे इस शो के कंटेस्टेंट बन चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
कब और कैसे देखे ये शो
शो का प्रीमियर 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होने जा रहा है। इसे देखने के लिए आपको किसी तरह की सब्सक्रिशन नहीं चाहिए। इसे आप बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं। हालांकि आपके पास  ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर एप होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
लॉक अप - फोटो : insta
ये शो अब तक का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो होने वाला है। इस तरह का रियलिटी शो पहले नहीं दिखाया गया है और ये कहीं ना कहीं बिग बॉस टक्कर देने वाला है। कंगना ने शो की लॉन्चिंग पर ही सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह शो भाई के शो से काफी अलग है। राखी सावंत के एक्स पति रितेश सिंह के भी शो में जाने के चर्चे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
लॉक अप का प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा होगा शो का फॉर्मेट
इन कलाकारों को ऐसे माहौल में रखा जा रहा है जहां उनके कदम बहकने और मन मचलने की पूरी आशंकाएं और संभावनाएं दोनों हैं। ऐसे में इन पर नजर रखने और इन्हें कायदे से रखने की जिम्मेदारी शो की होस्ट कंगना रणौत को दी गई है। एकता कपूर ने शो से पहले ही एक अस्वीकरण जारी किया था जिसमें कहा गया है कि शो में जो भी दिखाया जाएगा उसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें