फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी नेटफ्लिक्स पर हसमुख, मूड में आने के लिए देखिए वैसी ही ये 10 कॉमिक थ्रिलर फिल्में

Mon, 13 Apr 2020 10:30 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Hasmukh - फोटो : amar ujala mumbai
सिनेमा में ब्लैक कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है जिसे हमेशा सराहना मिली है। हॉरर थ्रिलर के बीच में दर्शकों को हंसाने की कला हर लेखक और निर्देशक में नहीं होती है। हिंदी सिनेमा के अभिनेता वीर दास अब ऐसी ही एक कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज में ये कोशिश करते हुए नजर आने वाले हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'हसमुख' में वीर दास ने एक ऐसे स्टैंड अप कॉमेडियन की भूमिका निभाई है जिसके हाथ खून से सने हैं। आज हम आपको हिंदी की कुछ ऐसी ही कॉमेडी थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने लोगों को हंसाने के साथ संशय में भी डाला।
विज्ञापन

2 of 11
कालाकांडी
कालाकांडी (2018)
अक्षत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान ने रिलीन के किरदार में मुख्य भूमिका निभाई है। रिलीन एक खुशमिजाज आदमी है जिसे अचानक से पता चलता है कि उसे स्टमक कैंसर है। डॉक्टर जब उसे बताता है कि उसके पास सिर्फ एक महीना ही बचा है, तो वह पूरा ड्रग्स के नशे में रहने लगता है। इसी के पीछे एक माफिया की दूसरी कहानी भी चल रही होती है, जो कुछ बड़ा करने की फिराक में रहते हैं। सैफ के अलावा इस फिल्म में शोभिता धूलिपाला, सिद्दार्थ रॉय कपूर, दीपक डोबरियाल और विजय राज भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

3 of 11
BlackMail
ब्लैकमेल (2018)
ये एक मध्यमवर्गीय परिवार के मुखिया देव कौशल की कहानी है, जिसका किरदार इरफान खान ने निभाया है। वह अपनी पत्नी को किसी और के साथ बिस्तर में देख लेता है। उसे देखकर देव को गुस्सा तो बहुत आता है, लेकिन वह अपना दिमाग दूसरी दिशा में चलाता है। वह अपनी ही पत्नी, जिसका किरदार कीर्ति कुल्हाड़ी ने निभाया है, को ब्लैकमेल करना शुरू कर देता है। इस अतरंगी कहानी को अभिनय देव ने निर्देशित किया है। 

4 of 11
अंधाधुन का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अंधाधुन (2018)
यह फिल्म इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आकाश एक म्यूजिशियन है। इसका किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया है। वह अंधा बनने का बहाना बनाकर लोगों से सहानुभूति बटोरने की कोशिश करता है। एक दिन अचानक से उसके सामने एक कत्ल हो जाता है, लेकिन वो किसी को बता नहीं पाता। क्योंकि वो दूसरों के सामने अंधा है। परिस्थितियों के हिसाब से चलती कॉमेडी लोगों को खूब हंसाती है। आयुष्मान खुराना के साथ इस फिल्म राधिका आप्टे और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली बेली - फोटो : Social Media
दिल्ली बेली (2011)
अभिनय देव के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक पत्रकार ताशी, फोटोग्राफर नितिन और एक कार्टूनिस्ट अरूप की कहानी है। इनका किरदार क्रमशः इमरान खान, कुणाल रॉय कपूर और वीर दास ने निभाया है। ये तीनों अनजाने में एक गैंगस्टर के निशाने पर आ जाते हैं, जब इनसे गलती से उस गैंगस्टर के हीरे गलत जगह पर पहुंच जाते हैं। ये तीनों लोग इस बात को थोड़ी देर से समझते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
भूल भुलैया - फोटो : Social Media
भूल भुलैया (2007)
इस कॉमेडी हॉरर फिल्म की शुरुआत डर से ही होती है, लेकिन धीरे धीरे ये कॉमेडी में बदलने लड़ती है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक मेंटली डिसऑर्डर से पीड़ित लड़की अवनी की कहानी है। वह बचपन से ही परियों की कहानियां सुनकर बहक जाती है, और कुछ किरदारों को अपनी पहचान भूलकर अपने अंदर महसूस करने लगती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और विद्या बालन आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

7 of 11
dhol - फोटो : social media
ढोल (2007)
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी चार आलसी दोस्तों की है। वे रातों रात अमीर होने के चक्कर में एक अमीर लड़की की खोज में लग जाते हैं। तब उनके मोहल्ले में एक लड़की ऋतु रहने के लिए आती है, जिसका भाई मर चुका है। वे चारों उसे लुभाने के चक्कर में एक गैंगस्टर के निशाने पर आ जाते हैं। तब से उनकी जिंदगी में परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इस फिल्म में शरमन जोशी, कुणाल खेमू, राजपाल यादव, तुषार कपूर और तनुश्री दत्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है।

8 of 11
bhagam bhag - फोटो : social media
भागम भाग (2006)
इस फिल्म की शुरुआत कॉमेडी से ही होती है। चम्पक एक थिएटर ग्रुप का मालिक है, जो अपने ग्रुप के साथ एक नाटक करने के लिए लंदन जाता है। वहां वे अनजाने में एक ऐसे अपराध के आरोपी बन जाते हैं, जिसके बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं होता। पुलिस उनके पीछे पड़ जाती है, ये पुलिस से बचते रहते हैं। अंत में जब भेद खुलता है, तो दोषी एक पुलिसवाला ही होता है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है।

9 of 11
गोपीचंद जासूस - फोटो : Social Media
गोपीचंद जासूस (1982)
ये कहानी एक जासूस की है, जिसके पास कोई काम नहीं है। अचानक से उसे कुछ हीरों का पता लगाने का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है। उसे काम पर लगने के कुछ समय बाद ही पता चलता है कि हीरे गोआ में हैं, लेकिन उनके पीछे कुछ और लोग भी लगे हुए हैं। इसी बीच में बहुत कॉमेडी होती है। नरेश कुमार के निर्माण और निर्देशन में बनी इस फिल्म में राज कपूर, जीनत अमान, सुजीत कुमार आदि मुख्य भूमिका में हैं। 

10 of 11
Chor machaye shor - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
चोर मचाए शोर (1974)
एन एन सिप्पी के निर्माण में बनी अशोक रॉय की ये फिल्म इस जॉनर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इसकी कहानी एक प्रेमी विजय शर्मा की है, जो अपनी प्रेमिका रेखा से बहुत प्यार करता है। रेखा के पिता विजय को एक ऐसे अपराध का आरोपी बना देते हैं, जो उसने किया ही नहीं है। उसे जेल भी होती है, लेकिन वो फरार हो जाता है। आगे की कहानी भी इसी चोर और पुलिस की कहानी में निकलती है। इस फिल्म में शशि कपूर, मुमताज, असरानी आदि मुख्य भूमिका में है।
विज्ञापन

11 of 11
विक्टोरिया नंबर 203 - फोटो : Social Media
विक्टोरिया नंबर 203 (1972)
ये कहानी एक चोरी से शुरू होती है। कुछ लोग मिलकर एक चोरी को अंजाम देते है। अचानक से एक चोर का मन बदल जाता है, और वो अपने साथियों से धोखा करता है। बाद में वह धोखेबाज मारा जाता है, लेकिन उसके साथियों को वे हीरे फिर भी नहीं मिले। बाद में ये कहानी हीरों के लिए ही आगे बढ़ती है। इस कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में अशोक कुमार, सायरा बानू, नवीन निश्चल, प्राण आदि मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें