फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: लव, रोमांस और थ्रिल से भरा होगा यह पूरा हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Mon, 26 Sep 2022 11:05 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही ओटीटी लवर्स नई रिलीज का इंतजार करने लगते हैं। एक तरफ जहां दर्शक नए-नए कंटेंट खोजते हैं तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स भी लोगों के लिए कई तरह के कंटेंट पेश करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
OTT This Week - फोटो : Social media

नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही ओटीटी लवर्स नई रिलीज का इंतजार करने लगते हैं। एक तरफ जहां दर्शक नए-नए कंटेंट खोजते हैं तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स भी लोगों के लिए कई तरह के कंटेंट पेश करते हैं। ऐसे में इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में -

विज्ञापन

2 of 5
ए ट्रिप टू इन्फिनिटी - फोटो : Social media

ए ट्रिप टू इन्फिनिटी 

ए ट्रिप टू इन्फिनिटी एक आगामी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। इस डॉक्यूमेंट्री में अनंत की रोमांचक अवधारणा के बारे में बताया जाएगा। यह एक साइंस-फाई फिल्म है, जो इन्फिनिटी की अवधारणा पर आधारित है। इस डॉक्यूमेंट्री को आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

Money Laundering Case: जैकलीन को मिली बड़ी राहत, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
विज्ञापन

3 of 5
मैं हूं अपराजिता - फोटो : Social media

मैं हूं अपराजिता

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी लंबे समय बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं। एक्ट्रेस जी टीवी के शो मैं हूं अपराजिता के जरिए अपना कमबैक कर रही है। उनका यह शो अब इस हफ्ते ओटीटी पर भी दस्तक देने वाला है। दर्शक इस शो को 27 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।


Chup Weekend Box Office: 'अटैक' से भी कम रहा 'चुप' के पहले वीकएंड का कलेक्शन, तीन दिन में हुई महज इतनी कमाई

4 of 5
कर्म युद्ध - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कर्म युद्ध

अभिनेता आशुतोष राणा और एक्ट्रेस पाउली दाम की आगामी सीरीज 'कर्म युद्ध' भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। यह सीरीज कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें खूनी जंग देखने को मिलेगी। सीरीज में जगदीश खट्टर, चंदन रॉय सान्याल, अंजना सुखानी भी अहम किरदारों में दिखने वाले हैं। सीरीज के सारे एपिसोड 30 सितम्बर को प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिए जाएंगे।


Dhokha Box Office Collection Day 3: दर्शकों को नहीं लुभा पाई आर माधवन की फिल्म, तीसरे दिन हुई महज कितनी कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्लान ए प्लान बी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्लान ए प्लान बी

शशांक घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक मैचमेकर और तलाक कराने वाले वकील की लव स्टोरी पर आधारित है। इस अनोखी प्रेम कहानी को 30 सितंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। 


Monday Flashback: जब शर्ट की वजह से फिल्म निर्देशक ने राजकुमार को टोका था, एक्टर ने दिया था यह जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें